Mobile Phone Cover: फोन का कवर खरीदते समय रहते हैं Confuse तो यहां जानें कैसा होना चाहिए Smartphone का 'कवर'

Mobile Phone Cover: आपके स्मार्टफोन (Smartphone) के लिए कौन सा कवर बेस्ट रहेगा, इसका चुनाव आपको ही करना होगा। लेकिन इससे पहले यह जान लेना जरूरी है कि कवर कितने प्रकार के होते हैं। कवर फोन की सुरक्षा के साथ-साथ उसकी खूबसूरती को भी बढ़ाता है। इसलिए इसका सही चयन करना बेहद जरूरी है। अपने स्मार्टफोन के लिए हमेशा अच्छा फोन कवर ही खरीदें। आइए आज जानते हैं कि कितने प्रकार के फोन कवर होते हैं और कौन सा आपके फोन के लिए बेस्ट होगा।
1- बैक कवर
बैक कवर सबसे ज्यादा यूज होने वाला मोबाइल फोन कवर है। यह फोन के पीछे के साइड को सुरक्षा प्रदान करता है बैक कवर छोटे आकार के फोन के लिए उपयुक्त माना जाता है।
2- फ्लिप कवर
फ्लिप कवर स्मार्टफोन को सामने और पीछे दोनों ही ओर से सुरक्षा प्रदान करता है। फ्लिप कवर स्मार्टफोन को पूरी तरह से ढकने की सुविधा देता है क्योंकि यह एक फ्लिप बैक कवर और एक कवर के साथ आता है।
Also Read: चलते-चलते अचानक रुक गई है बाइक तो अपनाएं ये टिप्स, मैकेनिक की जरूरत नहीं पड़ेगी
3- शॉकप्रूफ केस
शॉक प्रूफ केस की डिजाइनिंग ऐसे की जाती है कि यह फोन को गिरने और झटकों से बचा सके। इसे मोटे और सख्त सामग्री से बनाया जाता है। यह फोन को कई तरह की परिस्थितियों से बचा के रखता है।
4- जेली केस
जेली केस फोन को स्लिप नहीं होने देते हैं, यह कवर मजबूत, लचीला और पारदर्शी थर्मोप्लास्टिक से बने होते हैं। यह फोन के आकार और रंग को छोड़कर सभी फंक्शन और बटनों को एक्सेस करने देता हैं।
5- ट्रॉली केस
ट्रॉली केस को इस तरह से बनाया गया है कि यह फोन के गिरने पर झटके को सुविधाजनक ढंग से अवशोषित कर लेता है। यह केस फोन को चारों ओर से सुरक्षा प्रदान करते हैं। आकार में यह संकुचित होते हैं और ज्यादातर फीचर्स को एक्सेस करने की सुविधा भी देते हैं।
उपर आपको पांच तरह के फोन कवर्स के बारे में बताया गया है और उनकी क्या खूबियां हैं। इसकी मदद से आप अपने स्मार्टफोन के लिए एक बेहतर कवर का चुनाव कर सकेंगे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS