ये हैं भारत की 5 सबसे महंगी Bikes, इसकी कीमत में आ जाएगी Luxury Car

ये हैं भारत की 5 सबसे महंगी Bikes, इसकी कीमत में आ जाएगी Luxury Car
X
क्या आप भी महंगे बाइक्स (Expensive Bikes) के शौकीन हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं, भारत में बिकने वाली 5 सबसे महंगी बाइक्स के बारे में। इन बाइक्स की कीमत में लग्जरी कार खरीदी जा सकती है। यहां देखें बाइक्स की सूची और फीचर्स।

क्या आप भी महंगे बाइक्स (Expensive Bikes) के शौकीन हैं। हम आपको बताने जा रहे हैं, भारत में बिकने वाली 5 सबसे महंगी बाइक्स के बारे में। इस बाइक्स की कीमत जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। क्या आपको पता है कि भारत में कितनी महंगी बाइक मिलती है। इन बाइक्स की कीमत जानकर आप ये सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि इतने पैसे लगाकर लोग बाइक्स क्यों खरीदते हैं, इतने में तो लग्जरी कार खरीदी जा सकती है। तो चलिए आपको बताते हैं, इन महंगी बाइक्स की कीमत, फीचर्स और खासियत।

ये हैं भारत की 5 सबसे महंगी बाइक्स

5th Position: इस सूची में पांचवें स्थान पर है हार्ले डेविडसन सीव्हीओ (Harley Davidson CVO), इस बाइक की कीमत भारतीय मार्केट में 50.98 लाख रुपये है। इसमें 1868cc के इंजन लगा है। वहीं, इस बाइक की टॉप स्पीड 370kmph है।

4th Position: इस सूची में चौथे स्थान पर है डुकाटी पैनिगेल आर (Ducati Panigale R), इस बाइक की कीमत भारतीय मार्केट में 51.34 लाख रुपये है। इस बाइक का वजन 162 किग्रा है। अपने सेगमेंट में यह सबसे हल्की बाइक है। यह बाइक Super Quadro 1198CC, LTwin इंजन के साथ 205PS पावर जनरेट करने की क्षमता रखती है।

3rd Position: इस सूची में तीसरे स्थान पर है बिग डॉग के9 चॉपर (Big Dog K9 Chopper), इस बाइक की शोरूम कीमत 59 लाख रुपये है। इस बाइक में 1807 CC का इंजन लगा हुआ है, जिसकी टॉप स्पीड 350 किलोमीटर प्रति घंटा है। यह बाइक 10 फुट लंबी है, जिसका वजन 475 किलो का है।

2nd Position: इस सूची में दूसरे स्थान पर है कावासाकी निंजा एच2आर (Kawasaki Ninja H2R), इस बाइक की शोरूम प्राइस 79.90 लाख रुपये है। यह बाइक 998cc इंजन के साथ आती है। वहीं, इस बाइक की टॉप स्पीड 400kmph है।

1st Position: अब आपको बताते हैं भारत की सबसे महंगी बाइक के बारे में। इस बाइक का नाम डुकाटी 1299 सुपरलेगेरा (Ducati 1299 Superleggera) है। इस बाइक की कीमत लाखों में नहीं, बल्कि करोड़ों में है। बता दें कि इस बाइक की शोरूम प्राइस कीमत 1.12 करोड़ रुपये है। इस बाइक के इंजन को छोड़कर बाकी पूरी बॉडी कार्बन फाइबर की बनी हुई है। इसके साथ ही यह पहली ऐसी बाइक है, जिसके पहियों में कार्बन फाइबर फ्रेम और स्विंगआर्म का इस्तेमाल किया गया है। इस बाइक में 1285 CC का इंजन लगा हुआ है। वहीं, इसकी टॉप स्पीड 380 किलोमीटर प्रति घंटे की है।

ये भी पढ़ें...भारत की 5 सबसे सस्ती Bike, छात्रों के लिए खास, कीमत जान कहेंगे OMG

Tags

Next Story