डिजिटल तरीके से इस दिन से आयोजित होगा इंडिया टूरिज्म मार्ट 2021, लोगों में उत्साह

नई दिल्ली। फेडरेशन ऑफ एसोसिएशंस इन इंडियन टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी (FAITH) ने सोमवार को कहा कि इस बार इंडिया टूरिज्म मार्ट का आयोजन डिजिटल तरीके से होगा। उसने कहा कि यह पहला मौका है, जब यह आयोजन डिजिटल तरीके से हो रहा है। फेथ ने कहा कि 18 फरवरी से 20 फरवरी के दौरान क्रेता और विक्रेता एक दूसरे मुखातिब होंगे। इंडिया टूरिज्म मार्ट का पहला आयोजन 2015 में हुआ था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तब इसका उद्घाटन किया था। यह आयोजन काफी आकर्षक मार्केटप्लेस बनकर उभरा है। फेथ ने एक बयान में कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण इस वर्ष आयोजन का प्रारूप आभासी हो गया है। कोरोना वायरस महामारी की वजह देश के कई बड़े आयोजनों पर प्रभाव पड़ा है। इंडिया टूरिज्म मार्ट का आयोजन बड़े स्तर पर किया जाता है। इससे पहले भी इस आयोजन को लेकर लोगों में उत्साह देखा गया था।
इस बार भारतीय पर्यटन प्रदर्शनकर्ताओं और 90 से अधिक देशों से चुने गये वैश्विक खरीदारों के समूह के बीच आभासी तरीके से बी2बी संवाद होगा। संगठन ने कहा कि फेथ के प्रतिनिधि उत्सुकता से इंडिया टूरिज्म मार्ट 2021 की शुरुआत का इंतजार कर रहे हैं, जिसका उद्घाटन भारत के प्रधानमंत्री के द्वारा किया जायेगा। बता दें कि इंडिया टूरिज्म मार्ट का पहला आयोजन 2015 में हुआ था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तब इसका उद्घाटन किया था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS