Navigation App के लिए गूगल पर नहीं रहना होगा निर्भर, अब ISRO नई ऐप के जरिए दिखाएगी आपको रास्ता

Navigation App के लिए गूगल पर नहीं रहना होगा निर्भर, अब ISRO नई ऐप के जरिए दिखाएगी आपको रास्ता
X
भारत में जल्द ही खुद का अपना Navigation App आने वाला है। देश के पास अपना मैपिंग पोर्टल और अपनी भू-स्थानिक डेटा सर्विस होगी। भारत को ये स्वदेशी नेविगेशन सर्विस लोकेशन एंड नेविगेशन टेक्नोलॉजी सॉल्यूशन प्रोवाइडर MapMyIndia के साथ मिलकर इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (ISRO) उपलब्‍ध करा रहा है।

नई दिल्ली। भारत में आपको मंजिल पर पहुंचाने वाली गूगल मैप की नेविगेशन ऐप (Navigation App) सफर में आपकी मदद करती है। अब आपके लिए अच्छी खबर है। अब आपको नेविगेशन सर्विस ऐप के लिए विदेशी सर्विसेज पर निर्भर नहीं रहना होगा। भारत में जल्द ही खुद का अपना Navigation App आने वाला है। देश के पास अपना मैपिंग पोर्टल और अपनी भू-स्थानिक डेटा सर्विस होगी। भारत को ये स्वदेशी नेविगेशन सर्विस लोकेशन एंड नेविगेशन टेक्नोलॉजी सॉल्यूशन प्रोवाइडर MapMyIndia के साथ मिलकर इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (ISRO) उपलब्‍ध करा रहा है।

MapmyIndia डिजिटल तरीके से सर्विस उपलब्ध कराएगा

MapmyIndia के सीईओ और एक्जीक्यूटिव डॉयरेक्टर रोहन वर्मा ने बताया कि इसरो (ISRO) की तरफ से सैटेलाइट इमेज और ऑब्जर्वेशन डेटा उपलब्ध कराया जाएगा और MapmyIndia डिजिटल तरीके से सर्विस उपलब्ध कराएगा। उन्होंने कहा कि इस सर्विस के बाद यूजर्स को नेविगेशन सर्विस, मैप और भू-स्थानिक सेवाओं के लिए विदेशी संस्थाओं पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। इसके बाद Google मैप Google Earth की जरूरत नहीं महसूस होगी।

नेविगेशन ऐप पर रियल सैटेलाइट इमेज

ISRO के मुताबिक, डिपॉर्टमेंट ऑफ स्पेस ने MapmyIndia के साथ साझेदारी की है। इसमें NavIC, Bhuvan जैसी स्वदेशी सर्विस की मदद ली जाएगी। Bhuvan एक केंद्रीय जियो-पोर्टल है, जिसमें भू-स्थानिक डेटा सर्विस और एनालिसिस के लिए टूल हैं। बता दें कि भारत में जल्द ही खुद का अपना Navigation App आने वाला है। देश के पास अपना मैपिंग पोर्टल और अपनी भू-स्थानिक डेटा सर्विस होगी। भारत को ये स्वदेशी नेविगेशन सर्विस लोकेशन एंड नेविगेशन टेक्नोलॉजी सॉल्यूशन प्रोवाइडर MapMyIndia के साथ मिलकर इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (ISRO) उपलब्‍ध करा रहा है।ब

Tags

Next Story