इंतजार खत्म- लॉन्च हुई 7 सीटर एसयूवी Jeep Commander, 19 इंच के व्हीकल्स के साथ कंपनी ने दिए हैरतअंगेज फीचर्स

नई दिल्ली। जीप गाड़ी के शौकीनों के लिए अच्छी खबर है। काफी समय से Jeep के 7 सीटर SUV का इंतजार अब खत्म हो गया है। अब भारतीय बाजार में स्पोर्ट यूटिलिटी सेग्मेंट (Sport Utility Segment) में एक और नए दमदार प्लेयर की एंट्री हो रही है। अमेरिका की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Jeep ने हाल ही में Global market में अपनी नई एसयूवी Commander को पेश किया था। अब खबर आ रही है कि कंपनी इस एसयूवी को Indian market में भी लॉन्च करेगी। कुछ दिनों पहले जीप इंडिया (Jeep India) ने टीज किया था कि कंपनी भारतीय बाजार में तीन पंक्तियों (Three row) वाली एक नई SUV को पेश करने वाली है। अब ऐसा माना जा रहा है कि जीप कमांडर को ही कंपनी यहां के मार्केट में लॉन्च किया जाएगा।
जल्द ही भारत में होगी लॉन्च
Jeep Commander एसयूवी को जल्द ही भारत में भी लॉन्च किया जाएगा। हालांकि कार निर्माताओं ने यहां टाइमलाइन शेयर नहीं किया है। ऐसे में इसे अगले साल ही लॉन्च किया जा सकता है। भारत में जब इसे लॉन्च किया जाएगा तब इसका नाम Meridian होगा। उस दौरान इसकी टक्कर अपकमिंग Volkswagen Taigun, MG Gloster और दूसरों से होगी।
दो ट्रिम्स में किया गया पेश
अमेरिका में जीप कमांडर एसयूवी को दो ट्रिम्स में पेश किया गया है। ये लिमिटेड और ओवरलैंड है। लिमिटेड वेरिएंट में जहां 4x2 Wheel drive system मिलता है जबकि ओवरलैंड में 4x4 मोड मिलता है। साइज के मामले में जीप कमांडर SUV ज्यादा बड़ी है। इसकी लेंथ 4769mm है तो वहीं ये कंपास से 36cm लंबी है। 1859mm चौड़ी है, 1682mm हाईट है और इसमें आपको 2794mm का व्हीलबेस मिलता है।
गाड़ी के फीचर्स
Commander Exterior का सबसे बड़ा हाईलाइट इसका जीप डिजाइन (Jeep design) है जिसमें ग्रिल पर 7 slats flanked है। इस गाड़ी में आपको 18 इंच का Wheels मिलते हैं, लेकिन ये overland varient में 19 इंच wheels में अपग्रेड हो जाते हैं। कमांडर का interior भी काफी दमदार है और ये ठीक कंपास एसयूवी की तरह ही है। इसमें आपको 10.1 इंच का फुल HD Wide Touchscreen Infotainment System मिलता है। इसके अलावा आप 10.25 इंच का fully digital instrument cluster का भी फायदा उठाते हैं। गाड़ी में harmon kardon के 9 स्पीकर लगे हैं जो 450watts capacity के साथ आते हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS