Jio 5G Launch: देश के 72 शहरों तक पहुंचा जियो 5जी सर्विस, देखें अब तक लॉन्च की पूरी लिस्ट

Jio True 5G Cities List: देश में तेजी के साथ 5जी सेवाओं (5G services) का विस्तार हो रहा है। रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने 4 और शहरों ग्वालियर, जबलपुर, लुधियाना और सिलीगुड़ी में अपनी True 5G सेवाओं की शुरुआत की घोषणा की। अब Jio के 5जी शहरों की कुल संख्या बढ़कर 72 हो गई हैं। देश में अभी के समय टेलिकॉम कंपनी जियो और एयरटेल 5जी सर्विस (5G services) दे रही हैं।
टेलिकॉम कंपनी ने ऑफिशियल बयान में कहा, रिलायंस जियो अब मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल और इंदौर सहित सभी प्रमुख बड़े शहरों में 5जी सेवाएं शुरू करने वाली पहली और एकमात्र ऑपरेटर बन गया है। साथ ही कहा कि लुधियाना में 5जी सेवाएं शुरू करने वाली जियो एकमात्र ऑपरेटर है। Jio मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल और पंजाब में यूजर्स के लिए पसंद का ऑपरेटर है। अब 5जी लॉन्च के साथ ही यूजर्स का विश्वास और अधिक बढ़ेगा।
रिलायंस जियो ने बताया कि मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल और पंजाब के शहरों में यूजर्स को आज से बिना किसी अतिरिक्त लागत के 1 Gbps+ स्पीड पर असीमित डेटा का अनुभव करने के लिए Jio वेलकम ऑफर के लिए आमंत्रित किया जाएगा। कंपनी का लक्ष्य इस साल के अंत तक देश के कोने-कोन तक 5जी नेटवर्क पहुंचाना है।
Jio True 5G शहरों की लिस्ट और लॉन्च डिटेल्स (Jio True 5G cities list)
- 4 अक्टूबर 2022: दिल्ली, मुंबई, वाराणसी, कोलकाता
- 22 अक्टूबर 2022: नाथद्वारा, चेन्नई
- 10 नवंबर 2022: बेंगलुरु, हैदराबाद
- 11 नवंबर 2022: गुरुग्राम, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद
- 23 नवंबर 2022: पुणे
- 25 नवंबर 2022: गुजरात के 33 जिले
- 14 दिसंबर 2022: उज्जैन के मंदिर
- 20 दिसंबर 2022: कोच्चि, गुरुवायुर मंदिर
- 26 दिसंबर 2022: तिरुमाला, विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम, गुंटूर,
- 28 दिसंबर 2022: लखनऊ, त्रिवेंद्रम, मैसूर, नासिक, औरंगाबाद, चंडीगढ़, मोहाली, पंचकुला, जीरकपुर, खरड़, डेराबस्सी
- 29 दिसंबर 2022: भोपाल, इंदौर
- 5 जनवरी 2023: भुवनेश्वर, कटक
- 6 जनवरी 2023: जबलपुर, ग्वालियर, लुधियाना, सिलीगुड़ी
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS