5G Launch: एक साथ 10 शहरों में जियो 5जी सर्विस लॉन्च, देखें लिस्ट में अपने शहर का नाम

5G Launch: एक साथ 10 शहरों में जियो 5जी सर्विस लॉन्च, देखें लिस्ट में अपने शहर का नाम
X
लॉन्च के 3 महीने के भीतर ही रिलायंस जियो ने 80 से अधिक शहरों में अपना 5जी नेटवर्क लॉन्च कर दिया है। बीते दिन 10 शहरों में Jio True 5G सर्विस लॉन्च की।

Jio 5G in India: टेलीकॉम ऑपरेटर रिलायंस जियो (Reliance Jio) 2023 की शुरुआत से ही अपने 5जी नेटवर्क (5G network) का तेजी से विस्तार कर रहा है। Jio ने पिछले साल अक्टूबर 2022 में अपना स्टैंड-अलोन 5G नेटवर्क लॉन्च किया था। इसके बाद 3 महीने के भीतर पूरे भारत के 80 से अधिक शहरों में यह सर्विस पहुंच गई। कंपनी का प्लान साल के अंत तक देश के सभी शहरों को कवर करना है।

Reliance Jio ने उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, केरल और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में अपनी 5G सेवाओं की घोषणा की है। Jio True 5G नेटवर्क कनेक्टिविटी अब आगरा, कानपुर, मेरठ, प्रयागराज, तिरुपति, नेल्लोर, कोझिकोड, त्रिशूर, नागपुर और अहमदनगर में लाइव है। जियो इनमें से अधिकांश शहरों में 5G लॉन्च करने वाला पहला और एकमात्र ऑपरेटर बना है।

Jio 5G शहरों की पूरी सूची (Full list of Jio 5G cities)

4 अक्टूबर, 2022: दिल्ली, मुंबई, वाराणसी, कोलकाता

22 अक्टूबर, 2022: नाथद्वारा, चेन्नई

10 नवंबर, 2022: बेंगलुरु, हैदराबाद

11 नवंबर, 2022: गुरुग्राम, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद

23 नवंबर, 2022: पुणे

25 नवंबर, 2022: गुजरात के 33 जिले

14 दिसंबर, 2022: उज्जैन के मंदिर

20 दिसंबर, 2022: कोच्चि, गुरुवायूर मंदिर

26 दिसंबर, 2022: तिरुमाला, विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम, गुंटूर,

28 दिसंबर, 2022: लखनऊ, त्रिवेंद्रम, मैसूरु, नासिक, औरंगाबाद, चंडीगढ़, मोहाली, पंचकुला, जीरकपुर, खरार, डेराबस्सी

29 दिसंबर, 2022 : भोपाल, इंदौर

5 जनवरी, 2023: भुवनेश्वर, कटक

6 जनवरी 2023: जबलपुर, ग्वालियर, लुधियाना, सिलीगुड़ी

7 जनवरी, 2023: जयपुर, जोधपुर और उदयपुर

9 जनवरी, 2023: आगरा, कानपुर, मेरठ, प्रयागराज, तिरुपति, नेल्लोर, कोझीकोड, त्रिशूर, और महाराष्ट्र के नागपुर, अहमदनगर

जियो 5जी वेलकम ऑफर (jio 5g welcome offer)

5जी लॉन्च वाले शहरों के यूजर्स को जियो वेलकम ऑफर दे रहा है। Jio वेलकम ऑफर के तहत यूजर्स को 1 Gbps स्पीड के साथ अनलिमिटेड डेटा मिलेगा। इसके लिए यूजर्स को एक्स्ट्रा चार्ज भी नहीं देना होगा। बस आपके पास 5जी सपोर्ट स्मार्टफोन और सिम में प्रीपेड या पोस्टपेड 239 रुपये या उससे का होना चाहिए।

Tags

Next Story