Jio ने भारत में लॉन्च किया केवल 1299 रुपये का फोन, UPI payments भी कर सकेंगे आप!

Jio Bharat B1 4G Launched in India : भारतीय टेलीकॉम कंपनी जियो ने गुरुवार को अपना नया फोन Jio भारत B1 लॉन्च किया। यह Jio की Jio V2 सीरीज और Jio K2 Karbonn जैसे किफायती फीचर फोन की लेटेस्ट सीरीज है। इस फोन में आपको कई Jio एप्लिकेशन के साथ पहले से इंस्टॉल मिलेंगे और यह कई भारतीय क्षेत्रीय भाषाओं को भी सपोर्ट करता है।
जानकारी के मुताबिक, यह फोन आपको ब्लैक कलर में मिलेगा और इसकी कीमत 1,299 रुपये बताई जा रही है। इसे आप Jio की आधिकारिक वेबसाइट और Amazon के माध्यम से खरीदने से खरीद सकते हैं। वहीं Jio भारत V2 और Jio भारत K2 Karbonn की कीमत केवल 999 रुपये है। कहा जा रहा है कि Jio भारत B1 में इनबिल्ट JioPay भी मिलेगा। इसके माध्यम से यूजर्स UPI भुगतान भी कर सकते हैं।
Jio भारत B1 फोन की खासियत
Jio भारत B1 में 2.4 इंच QVGA डिस्प्ले है। फीचर फोन थ्रेड एक्स आरटीओएस चलाता है और 0.05 जीबी रैम के साथ आता है। फोन में एक नैनो सिम है और यह ब्लूटूथ, वाईफाई और यूएसबी कनेक्टिविटी को भी सपोर्ट करता है। इसमें माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128GB तक एक्सपेंडेबल मेमोरी है। वहीं फोन की बैटरी की बात करें तो इसमें 2,000mAh की बैटरी है। इसका वजन 110 ग्राम है और इसका आकार 125 मिमी x 52 मिमी x 17 मिमी है।
23 भाषाओं को सपोर्ट करता है Jio भारत B1
खबरों की मानें तो Jio का यह नया फोन कई भारतीय क्षेत्रीय भाषाओं समेत 23 भाषाओं को सपोर्ट करता है। इसमें आपको JioCinema और JioSaavn एप पहले से ही इंस्टॉल मिलेंगे। जिन पर आप फिल्मों और संगीत का आनंद उठा सकते है।
ये भी पढ़ें- Festival Sale 2023: Amazon फेस्टिवल सेल में मिल रही भारी छूट
Tags
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS