Jio 5G in india: अब देश के 304 शहरों में जियो 5जी नेटवर्क सर्विस का मजा लीजिए, यहां देखें पूरी लिस्ट

Jio 5G in india: अब देश के 304 शहरों में जियो 5जी नेटवर्क सर्विस का मजा लीजिए, यहां देखें पूरी लिस्ट
X
5जी रोलआउट के मामले में रिलायंस जियो देश में नंबर वन टेलिकॉम कंपनी है। अब तक 304 शहरों में Jio True 5G लाइव हो चुकी है।

Jio 5G Launch in india: रिलायंस जियो तेजी के साथ देश के हर राज्य में अपनी 5जी सेवाओं का विस्तार कर रहा है। बीते दिन ही टेलिकॉम दिग्गज ने जम्मू-कश्मीर में अपनी ट्रू 5जी सर्विस लॉन्च कर दी है। अब जम्मू और श्रीनगर में Jio यूजर्स 5G सेवाओं का उपयोग कर सकते हैं। केंद्र शासित प्रदेश के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू में राजभवन में Jio True 5G सर्विस की शुरुआत की।

जम्मू और कश्मीर के अलावा, Jio की 5G सेवाएं 12 राज्यों के 25 अतिरिक्त शहरों में बीते दिन लाइव हो गई है। बिहार में आरा, बेगूसराय, बिहारशरीफ, दरभंगा, पूर्णिया और छत्तीसगढ़ में जगदलपुर व गुजरात में वापी में जियो 5जी सर्विस शुरू हो गई है। हिमाचल प्रदेश के बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़, झारखंड के कतरास, कर्नाटक के कोलार, तमिलनाडु के तिरुनेलवेली, उत्तर प्रदेश के बाराबंकी, उत्तराखंड के मसूरी में भी जियो 5जी लाइव है। इनके अलावा महाराष्ट्र के बीड, चाकन, धुले, जालना, मालेगाँव और पश्चिम बंगाल के बर्धमान, बेरहामपुर, अंग्रेजी बाजार, हबरा और खड़गपुर में जियो ने 5जी सर्विस का रोलआउट हुआ। इस लॉन्च के साथ ही जियो का 5जी सर्विस 304 शहरों में लाइव हो चुकी हैं।

भारत में Jio True 5G शहरों की लिस्ट

आंध्र प्रदेश - चित्तूर, एलुरु, गुंटूर, कडपा, काकीनाडा, कुरनूल, नरसरावपेट, नेल्लोर, ओंगोल, राजमहेंद्रवरम, श्रीकाकुलम, तिरुमाला, तिरुपति, विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम, विजयनगरम, अनंतपुरम, भीमावरम, चिराला, गुंटकल, नंद्याल, तेनाली, हिंदूपुर, मदनपल्ले , प्रोद्दातुर, अनाकापल्ली, मछलीपट्टनम।

अरुणाचल प्रदेश - ईटानगर

असम - गुवाहाटी, तिनसुकिया, सिलचर, नागांव, डिब्रूगढ़, जोरहाट, तेजपुर, बोंगईगांव, उत्तरी लखीमपुर, शिवसागर।

बिहार - पटना, मुजफ्फरपुर, गया, भागलपुर, कटिहार, आरा, बेगूसराय, बिहारशरीफ, दरभंगा, पूर्णिया

चंडीगढ़

छत्तीसगढ़ - भिलाई, दुर्ग, बिलासपुर, कोरबा, रायपुर, राजनांदगांव, अंबिकापुर, रायगढ़, धमतरी, जगदलपुर।

गोवा - पणजी, मोरमुगांव।

दिल्ली

दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव - दीव।

गुजरात - अहमदाबाद, वेरावल, अहवा, व्यारा, वाधवान, गांधीधाम, अंकलेश्वर, सावरकुंडला, वापी, अमरेली, आनंद, भरूच, भावनगर, भुज, बोटाद, छोटा उदयपुर, दाहोद, गोधरा, हिम्मतनगर, जामनगर, जूनागढ़, कलोल, खंबलिया, लूनावाड़ा, मेहसाणा, मोडोसा, मोरबी, नदियाद, नवसारी, पालनपुर, पाटन , पोरबंदर, राजकोट, राजपीपला, सूरत, वडोदरा, वलसाड।

झारखंड - धनबाद, जमशेदपुर, रांची, बोकारो स्टील सिटी, देवघर, हजारीबाग, कतरास।

हरियाणा - अंबाला, बहादुरगढ़, फरीदाबाद, गुरुग्राम, हिसार, करनाल, पंचकुला, पानीपत, रोहतक, सिरसा, सोनीपत, थानेसर और यमुनानगर।

हिमाचल प्रदेश - शिमला, बिलासपुर, हमीरपुर, नादौन, बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़।

कर्नाटक - बागलकोट, बेलगाम, बेल्लारी, बेंगलुरु, बीदर, बीजापुर, चिक्कमगलुरु, दावणगेरे, गडग-बेतागेरी, हसन, होस्पेट, हुबली-धारवाड़, कालाबुरागी, मांड्या, मैंगलोर, मणिपाल, मैसूरु, शिवमोग्गा, तुमकुरु, उडुपी, चित्रदुर्ग, रायचूर, कोलार।

केरल - अलाप्पुझा, पलक्कड़, त्रिशूर, त्रिवेंद्रम, चेरथला, गुरुवयूर मंदिर, कन्नूर, कोच्चि, कोल्लम, कोट्टायम, कोझिकोड, मलप्पुरम।

मध्य प्रदेश - भोपाल, उज्जैन, सतना, छिंदवाड़ा, रतलाम, रीवा, सागर, ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर, महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग, श्री महाकाल महालोक।

महाराष्ट्र - अहमदनगर, अमरावती, औरंगाबाद, कोल्हापुर, मुंबई, नागपुर, नांदेड़-वाघाला, नासिक, पुणे, सांगली, सोलापुर, जलगांव, लातूर, चंद्रपुर, इचलकरंजी, अकोला, परभणी, बीड, चाकन, धुले, जालना, मालेगांव।

मणिपुर - इंफाल, थौबल।

मेघालय - शिलांग।

मिजोरम - आइजोल।

नागालैंड - दीमापुर, कोहिमा।

ओडिशा - बालासोर, बलांगीर, नाल्को, तालचेर, बारीपदा, भद्रक, भुवनेश्वर, ब्रह्मपुर, कटक, झारसुगुड़ा, पुरी, राउरकेला, संबलपुर।

पुदुचेरी

पंजाब - अमृतसर, डेराबस्सी, खरड़, लुधियाना, मोहाली, जीरकपुर, जालंधर, फगवाड़ा, पटियाला, बठिंडा, खन्ना, मंडी गोबिंदगढ़।

राजस्थान - बीकानेर, जयपुर, जोधपुर, श्री गंगानगर, कोटा, नाथद्वारा, उदयपुर, अजमेर, अलवर, भीलवाड़ा, सीकर।

तमिलनाडु - चेन्नई, कोयम्बटूर, धर्मपुरी, इरोड, होसुर, मदुरै, सलेम, थूथुकुडी, तिरुचिरापल्ली, तिरुपुर, वेल्लोर, कुड्डालोर, डिंडीगुल, कांचीपुरम, करूर, कुंभकोणम, नागरकोइल, तंजावुर, तिरुवन्नामलाई, तिरुनेलवेली।

तेलंगाना - हैदराबाद, करीमनगर, खम्मम, नलगोंडा, निजामाबाद, वारंगल, आदिलाबाद, महबूबनगर, रामागुंडम, मनचेरियल।

त्रिपुरा - अगरतला।

उत्तराखंड - देहरादून, हरिद्वार, रुड़की, हल्द्वानी-काठगोदाम, ऋषिकेश, रुद्रपुर, बाराबंकी।

उत्तर प्रदेश - आगरा, अलीगढ़, बरेली, गाजियाबाद, झांसी, कानपुर, लखनऊ, मेरठ, मुरादाबाद, नोएडा, प्रयागराज, सहारनपुर, वाराणसी, मथुरा, गोरखपुर, फैजाबाद, फिरोजाबाद, मुजफ्फरनगर, बाराबंकी।

पश्चिम बंगाल - आसनसोल, दुर्गापुर, कोलकाता, सिलीगुड़ी, बर्धमान, बेरहामपुर, अंग्रेजी बाजार, हाबरा, खड़गपुर।

Tags

Next Story