मुकेश अंबानी ने की घोषणा- भारत में अगले साल जियो लाएगा '5G' सेवा, जानिए कैसे होगा एडवांस नेटवर्क

मुकेश अंबानी ने की घोषणा- भारत में अगले साल जियो लाएगा 5G सेवा, जानिए कैसे होगा एडवांस नेटवर्क
X
रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी ने मंगलवार को बड़ा ऐलान किया। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि भारत में सबसे पहले जियो 5जी (5G) सेवा अगले साल मध्य तक आ जाएगी। रिलायंस ने 5जी सर्विस के लिए कार्य तेज कर दिए हैं।

नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी ने मंगलवार को बड़ा ऐलान किया। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि भारत में सबसे पहले जियो 5जी (5G) सेवा अगले साल मध्य तक आ जाएगी। रिलायंस ने 5जी सर्विस के लिए कार्य तेज कर दिए हैं। अंबानी ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी) के पहले दिन एक सत्र में वीडिया कांफ्रेंस के जरिये कहा कि 5जी सेवाओं में शीघ्रता और इसको सब जगह सुलभ बनाने के लिए कुछ नीतिगत उपाय किए जाने की आवश्यकता है। अंबानी ने कहा कि मूझे पक्का विश्वास है कि जियो भारत में सबसे पहले 5जी की सेवाएं 2021 के मध्य तक करेगी।

उसकी यह सेवा देश में ही विकसित नेटवर्क, कलपुर्जों और प्रौद्योगिकी पर आधारित होगी। उन्होंने कहा कि यह सेवा आत्मनिर्भर भारत के सपने से प्रेरित एक योजना की सफलता का प्रमाण होगी। उन्होंने कहा कि भारत को 5जी स्पेक्ट्रम को लेकर जल्द से जल्द फैसला लेना चाहिए, साथ में उन्होंने यह भी कहा कि जियो 5जी क्रांति को लीड करेगा। भारत आने वाले दिनों में सेमी कन्डक्टर का मैन्युफैक्चरिंग हब बन सकता है। हम सेमी कन्डक्टर के लिए केवल आयात के भरोसे नहीं रह सकते हैं।

देश में अभी भी 30 करोड़ 2जी फोन यूजर्स

देश में अभी 30 करोड़ 2G फोन यूजर्स हैं। इन लोगों तक स्मार्टफोन की पहुंच जरूरी है और इसके लिए उन्होंने नीतिगत हस्तक्षेप की जरूरत बताई। अंबानी ने कहा कि हम डिजिटली काफी अच्छे से जुड़े हुए हैं, इसके बावजूद 300 मिलियन लोग अभी भी 2जी स्मार्टफोन का इस्तेमाल कर रहे हैं।

Tags

Next Story