Lata Mangeshkar Car Collections: इन कारों की थीं स्वर कोकिला लता मंगेशकर शौकीन, अपने पीछे छोड़ गईं इतने अरबों की संपत्ति!

देश की बेटी कहलाई जाने वाली स्वर कोकिला लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) अब हमारे बीच नहीं रही हैं। 92 साल की उम्र में मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल (Mumbai Breach Candy Hospital) में लता मगेंशकर का आज 06 फरवरी, रविवार को निधन (Lata Mangeshkar Pass Away) हो गया। बताया जा रहा है कि ये कोरोना पॉटजिटीव थीं जिसके चलते इन्हें आईसीयू में भर्तीय कर गया था। इन्हें देश की आवाज भी कहा जाता है, जो अब भारतीय संगीत की दुनिया से दूर चली गईं। इनकी जगह को कोई और पूरा नहीं कर सकता है। क्या आप जानते हैं कि 36 भाषाओं और 50 हजार से अधिक संगीत गाने वालीं स्वर कोकिला कारों (Lata Mangeshkar Car Collection) और क्रिकेट में भी काफी रूची रखती थीं।
गिफ्ट में मिली थी मर्सिडीज कार
इनकी पसंद को जानते हुए यश चोपड़ा ने भी उन्हें एक बार गिफ्ट के तौर पर मर्सिडीज कार दी थी। एक बार खुद लता दीदी (Lata Mangeshkar Net Worth) ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें दिवंगत यश जी अपनी बहन मानते थे और काफी प्यार भी करते थे। जब फिल्म वीरजारा का सॉन्ग रिलीज हुआ था तब यश जी ने उन्हें गिफ्ट के तौर पर मर्सिडीज कार दी थी।
गैराज में कई शानदार कारों का कलेक्शन
लता मंगेशकर के गैराज में कई शानदार कारों का कलेक्शन (Car Collections) भी था। इन्हें स्टाइलिस कारों को रखने का काफी शौक था। बहुत पहले एक इंटरव्यू में लता दीदी ने बताया था कि वो कारों की काफी ज्यादा शौकीन हैं। इसी दौरान ये भी बताया था कि उन्होंने सबसे पहली कार अपनी मां के नाम पर खरीदी थी। इस Chevrolet कार को उन्होंने इंदौर से खरीदा था। इसके बाद उनके गैराज में Buick कार फिर Chrysler कार भी मौजूद थी।
करोड़ रुपये संपत्ति की थीं मालकिन
रिपोर्ट्स के अनुसार लता दीदी के ने 13 साल की उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था। इन्हें अपनी पहली कमाई में 25 रुपये मिले थे। लता मंगेशकर साउथ मुंबई के पेडर रोड स्थित प्रभुकुंज भवन (Lata Mangeshkar Home) में रहती थीं। ये साउथ मुंबई का पॉश इलाका माना जाता है। बताया जा रहा है कि इनके पास कुल संपत्ति 379 करोड़ रुपये के करीब (Lata Mangeshkar Property) थी। ज्यादातर कमाए हुए पैसे इनके संगीतों की रॉयल्टी के थे। जबकि, इन्होंने इंवेस्ट भी काफी अच्छा-खासा किया था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS