LIC ने महिलाओं के लिए शुरू किया ऐसा इंश्योरेंस प्लान, बीमा के साथ मैच्योरिटी पर भी मिलेगा फायदा

आज के समय में जीवन बीमा के साथ सेविंग पॉलिसी हर किसी के लिए जरूरी है, लेकिन सभी की प्राथमिकता अलग अलग होती है। इसी को देखते हुए भारतीय जीवन बीमा अलग अलग वर्ग से लेकर लोगों की जरूरत के हिसाब से प्लान लेकर आता है। इस बार भारतीय जीवन बीमा महिलाओं के लिए एक विशेष बीमा पॉलिसी लेकर आई है। यह (Aadhaar Shila Plan) है। यह 8 से लेकर 55 साल की उम्र की महिलाओं के लिए है। इसके साथ ही प्लान महिलाओं के सिर्फ (Aadhar Card) आधार कार्ड पर रजिस्टर हो जाएगा।
LIC के प्लान में मिलेगा यह लाभ
महिलाओं के लिए एलआईसी ने शुरू किये (Aadhaar Shila Plan) आधार शिला प्लान में सेविंग के साथ-साथ लाइफ कवर भी उपलब्ध है।
इस पॉलिसी के मेच्योर होने पर पॉलिसी होल्डर को एकमुश्त राशि मिल जाती है।
हालांकि, पॉलिसी होल्डर की मौत होने पर परिवार को सहायता राशि मिलती है।
महिलाएं ले सकती हैं प्लान
एलआईसी के इस प्लान में निवेश के लिए न्यूनतम उम्र 8 साल है। जबकि अधिकतम उम्र 55 साल है। महिला इस पॉलिसी को ले सकती है। वहीं, मैच्योरिटी के समय पॉलिसी होल्डर की उम्र 70 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। पॉलिसी का टर्म 10 से 20 साल का होता है। इसके साथ ही स्कीम में कम से कम 75,000 रुपये के सम एश्योर्ड के साथ लिया जा सकता है। वहीं, अधिकतम सम एश्योर्ड 3 लाख रुपये हो सकती है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS