बिटिया के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए LIC की ये पॉलिसी है शानदार, जानें क्या है फायदा और अप्लाई करने का तरीका

बिटिया के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए LIC की ये पॉलिसी है शानदार, जानें क्या है फायदा और अप्लाई करने का तरीका
X
LIC Kanyadan Policy: क्या आप ऐसी पॉलिसी की तलाश में है जिससे बेटी के भविष्य को सुरक्षित रखा जा सके, तो आइए आपको एलआईसी की बेस्ट पॉलिसी के बारे में बताते हैं...

भारतीय लोगों के बीच प्रसिद्ध बीमा कंपनी एलआईसी कई तरह की पॉलिसी प्रदान करती है। भारतीय जीवन बीमा निगम (Life Insurance Corporation) की कई पॉलिसी काफी चर्चित भी हैं, जो निवेशकों को कई तरह से लाभ देती है। इनमें से एक योजना बेटियों के लिए भी है। इसमें निवेश कर सभी माता-पिता अपनी बेटियों की पढ़ाई-लिखाई से लेकर शादी की टेंशन से मुक्त हो सकते हैं। आइए आपको इस पॉलिसी के बारे में बताते हैं...

दरअसल, हम एलआईसी की कन्यादान पॉलिसी (LIC Kanyadaan policy) की बात कर रहे हैं। ये एक ऐसी स्कीम में है जिससे बिटियां की हर ख्वाहिश को पूरा किया जा सकता है। आइए आपको कन्यादान पॉलिसी के बारे में विस्तार से बताते हैं...

कन्यादान पॉलिसी क्या है?

कन्यादान पॉलिसी के तहत बेटियों की पढ़ाई व शिक्षा के लिए इसका लाभ उठाया जा सकता है। हर दिन केवल 121 रुपये के हिसाब से 3,630 रुपये का प्रीमियम प्रतिमाह जमा करना होगा। इस पॉलिसी की समय सीमा 13 वर्ष और 25 वर्ष है। इसमें 25 वर्ष के समय सीमा पर 22 साल की उम्र तक ही प्रीमियम भरना होता है। जबकि, तीन साल तक पॉलिसीधारकों को प्रीमियम नहीं चुकाना होता है। इस पॉलिसी को 15 साल तक की अवधि के साथ ले सकते हैं।

LIC Kanyadan Policy Eligibility

  1. LIC कन्यादान योजना में बेटी के माता-पिता आवेदन कर सकते है।
  2. अभिभावक की कम से कम 30 साल की उम्र होनी चाहिए।
  3. बेटी की कम से कम उम्र 1 साल होनी जरूरी है।

LIC Kanyadan Policy Benefits

  • 25 वर्षों में 3 साल तक प्रीमियम राशि का भुगतान नहीं करना होता है।
  • 121 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से पॉलिसी धारक को मच्योरिटी पर 27 लाख रूपये मिलेंगे।
  • पॉलिसी में डेथ बेनिफिट की सुविधा भी दी जा रही है।
  • पॉलिसी धारक की मृत्यु होने पर उसके परिवार को सहायता राशि दी जाएगी।
  • एक्सीडेंट के कारण पॉलिसी धारक की मृत्यु होने पर 10 लाख रुपये दिए जाएंगे।
  • प्राकृतिक रूप से डेथ होने पर 5 लाख रूपये दिए जाएंगे।
  • साथ ही मच्योरिटी तक हर साल 50 हजार रुपये दिए जाएंगे।

मच्योरिटी हो जाने पर पॉलिसी के नॉमिनी को 27 लाख रूपये की पूरी राशि दे दी जाएगी।

ये है जरूरी डाक्यूमेंट्स

  • आधार कार्ड
  • पते का प्रमाण
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • पहचान पत्र
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र

कैसे करें LIC Kanyadan Policy में आवेदन

  • सबसे पहले नजदीकी भारतीय जीवन बीमा निगम की शाखा में जाएं।
  • यहां आपको Kanyadan Policy के बारे में जानकारी देना वाला एजेंट मिलेगा, उसे सभी जानकारियां हासिल करें।
  • उसके बाद फॉर्म में पूछी जा रही जानकारियों को भरें।
  • इसके बाद दस्तावेजों को फॉर्म के साथ कार्यालम में जमा करवा दें।
  • आगे का काम एलआईसी के एजेंट आपको बता देंगे।

Tags

Next Story