LIC के शेयरों में लगातार गिरावट से परेशान सरकार, निवेशकों को भी हो रहा भारी नुकसान....

सरकार की ओर से बड़े उत्साह के साथ LIC का आईपीओ (IPO) लॉन्च किया गया था। लेकिन इसके शेयर में लगातार हो रही गिरावट से सरकार काफी परेशान है। शेयर में कल लगातार 9वें दिन गिरावट रही और कल ये 709.70 रुपये के भाव पर बीएसई पर बंद हुआ था।
यह शेयर 949 रुपये के इश्यू प्राइस (Issue Price) के मुकाबले करीब 25 फीसदी डिस्काउंट पर है। लेकिन इसे लेकर अब सरकार भी चिंतित दिख रही है। हालांकि उसने इस गिरावट को अस्थायी बताया है। इस बीच सरकार ने आम लोगों को राहत देने वाली बात कही है। सरकार ने शुक्रवार को कहा कि LIC के शेयर में आ रही गिरावट को लेकर वह काफी 'चिंतित' है। हालांकि सरकार ने यह जरूर कहा कि LIC के शेयरों में आ रही यह गिरावट अस्थायी प्रकृति की है। इस शेयर में जल्द ही तेजी देखने को मिल सकती है और निवेशक (Investers) अपने पैसे पर मुनाफा भी हासिल कर सकते हैं।
भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) का शेयर 17 मई को शेयर बाजार में गिरावट के साथ लिस्ट हुआ था। आपको बता दें कि LIC के IPO को तीन गुना अभिदान मिला था। लेकिन उसके बाद से लगातार शेयर टूटता ही जा रहा है। LIC के IPO के लिस्ट होने के बाद से शेयर लगातार गोते लगा रहा है। अब तक LIC के शेयर ने 708.70 रुपये प्रति शेयर के निचले स्तर को छुआ है। वहीं अब तक यह शेयर 920 रुपये प्रति शेयर के ऊंचे स्तर तक जा चुका है। आईपीओ (IPO) के दौरान एलआईसी (LIC) का वैल्यूएशन 6 लाख करोड़ आंका गया था। लेकिन अब शेयरों में गिरावट के चलते यह महज 4.50 लाख करोड़ रह गया है यानी कि अब तक LIC के निवेशकों को 1.50 लाख करोड़ का झटका लग चुका है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS