LPG Cylinder: अब साल में मिलेंगे केवल 15 सिलेंडर, जानें कितने पर होगी सब्सिडी

घरेलू एलपीजी सिलेंडर (LPG cylinder) को लेकर एक बड़ा फैसला लिया गया है। अब आपको महीने और साल में फिक्स सिलेंडर (cylinder) ही मिल पाएंगे। एक साल में ग्राहक केवल 15 सिलेंडर ही खरीद सकेंगे, जबकि महीने में 2 सिलेंडर का कोटा तय कर दिया गया है। आइए एलपीजी सिलेंडर (lpg gas cylinder) को लेकर जारी नए नियमों को विस्तार से समझते हैं।
नए नियमों के मुताबिक, कोई भी ग्राहक अब साल में 15 सिलेंडर ही खरीद सकेगा। एक महीने में ग्राहक को 2 से अधिक सिलेंडर नहीं मिल सकेंगे। इससे पहले एलपीजी सिलेंडर के महीने और साल का कोटा तय नहीं था। साथ ही सबसे बड़ा बदलाव यह किया गया है कि अब एक साल में केवल 12 सिलेंडरों पर ही सब्सिडी मिलेगी। अगर आप 12 से अधिक सिलेंडर खरीदते हैं तो आपको उन्हें बिना सब्सिडी के ही खरीदना होगा। सौ बात की एक बात यह है कि अब एक एलपीजी कनेक्शन में 15 सिलेंडर की संख्या तय कर दी है। जबकि एक महीने में किसी भी हाल में 2 से अधिक सिलेंडर उपलब्ध नहीं कराए जाएंगे।
नियमों में बदलाव का कारण
अभी तक एलपीजी सिलेंडर खरीदने के लिए कोई राशनिंग नहीं होती थी। ग्राहक जितना मर्जी उतने सिलेंडर खरीद रहा था। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो राशनिंग के सॉफ्टवेयर में भी बदलाव किए गए हैं। संबंधित अधिकारियों कई बार शिकायतें मिल रही थी कि घरेलू गैर सब्सिडी की रीफिल कॉमर्शियल से सस्ती होने की वजह से वहां भी इसका इस्तेमाल किया जा रहा है। इसी को देखते हुए अधिकारियों ने नए नियम के तहत सिलेंडर पर राशनिंग लागू की है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, इन नए नियमों को लागू भी कर दिया गया है। वहीं दूसरी ओर 1 अक्टूबर से एलपीजी सिलेंडर के दामों में बढ़ोत्तरी के संकेत सामने आ रहे हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS