बड़ी खबर : आज से बढ़े रसोई गैस सिलेंडर के दाम, जानिए अब कितनी ढीली करनी पड़ेगी जेब

नई दिल्ली। देश में बढ़ती महंगाई चरम पर पहुंचती जा रही है। कोरोना महामारी से जूझ रहा देश महंगाई की मार भी झेल रहा है। आमजन में उपयोग होने वाली आवश्यक वस्तुओं पर भी महंगाई की मार पड़ रही है। वहीं आज बुधवार से सरकारी तेल कंपनियों ने रसोई गैस (LPG Gas Cylinder) के दाम बढ़ाने का फैसला किया है। जानकारी के मुताबिक, आज से आपका रसोई गैस सिलेंडर 50 रुपए महंगा हो जाएगा। रसोई गैस सिलेंडर की नई कीमतें 2 दिसंबर यानी आज से लागू हो गईं हैं। इस इजाफे के बाद देश की राजधानी में घरेलू रसोई गैस की कीमत 644 रुपये हो गई है। बता दें 1 दिसंबर को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कामर्शियल गैस के रेट्स में इजाफा किया था। 19 किलो वाले सिलेंडर 55 रुपए की बढ़ोतरी हुई थी।
दिल्लीवासियों को खर्च करने पड़ेंगे 644 रुपये
मिली जानकारी के मुताबिक, आज से आपका रसोई गैस सिलेंडर महंगा हो गया है। रिपोर्ट के अनुसार देश की राजधानी में सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये का इजाफा किया गया है, जिसके बाद दिल्लीवासियों को इस सिलेंडर के लिए अब 644 रुपए खर्च करने होंगे।
अन्य राज्यों के दाम
दिसंबर महीने के लिए 19 किलोग्राम के कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में इजाफा हुआ है। चेन्नई में सबसे ज्यादा 56 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी हुई है। अब यहां एक कॉमर्शियल सिलेंडर के लिए 1410 रुपये देने होंगे। इसके अलावा देश की राजधानी दिल्ली में 55 रुपए का इजाफा हुआ है। यहां इस सिलेंडर का रेट 1296 रुपये है। कोलकाता और मुंबई में भी 55 रुपये की बढ़त देखने को मिली है, जिसके बाद इन दोनों शहरों में नए दाम क्रमश: 1351 और 1244 रुपये हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS