EV Scheme: अब इस राज्य में 31 मार्च तक उठा सकते हैं ईवी पर 2.5 लाख रुपये की छूट का फायदा, जानिए...

भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार (Indian Automobile Market) में इलेक्ट्रिक सेगमेंट (Electric Segment) में कई वाहनों को पेश किया जा रहा है। ऐसे में लोगों का रूख भी इलेक्ट्रिक वाहन (Electric Vechicle) की ओर बढ़ रहा है। वहीं, सरकार भी इलेक्ट्रिक वाहन खरीदारों के लिए तरह-तरह की स्कीम (Electric Vechicle Scheme) पेश कर रही है। हालांकि, इस ई-वाहन स्कीन (E-Vehicle Scheme) कुछ ही राज्यों में शुरू की गई है। इनमें महाराष्ट्र (Maharashtra) भी एक हैं जहां पहले 31 दिसंबर, 2021 तक योजना (Maharashtra Scheme) को लागू किया गया था। हालांकि, अब 31 मार्च, 2022 तक महाराष्ट्र सरकार की अर्ली बर्ड बेनिफिट स्कीम (Early bird benefit scheme) को बढ़ा दिया गया है। आइए आपको इस स्कीम के बारे में विस्तार से बताते हैं...
इन वाहनों पर मिलेगा योजना का फायदा
महाराष्ट्र सरकार की अर्ली बर्ड बेनिफिट स्कीम में चार पहिया सेगमेंट में दो मॉडल है। इनमें टीगोर ईवी (Tata Nexon EV) और टाटा नेक्सन इलेक्ट्रिक कार (Tata Nexon EV) शामिल हैं, जिन्हें खरीदने पर स्कीम लाभ उठा सकते हैं। सरकार द्वारा इन दोनों वाहनों की खरीद पर 1 लाख रुपये की छूट दी जा रही है। इसके साथ ही अगर आप ईवी पॉलिसी को भी अपनाते हैं तो कुल मिलाकर 2.5 लाख रुपये का फायदा उठा सकते हैं।
ऐसे उठाएं 2.5 लाख की छूट का फायदा
महाराष्ट्र सरकार की ओर से इलेक्ट्रिक वाहन नीति के तहत बैटरी क्षमता के प्रति केडब्लूएच के लिए बेसिक इंसेटिव में कम से कम 5 हजार रुपये और ज्यादा से ज्यादा 1.50 लाख रुपये दिया जाता है। इसके अलावा अर्ली बर्ड बेनिफिट स्कीम में 1 लाख रुपये की छूट मिलेगी। ऐसे में टाटा नेक्सन ईवी खरीदने पर 1.5 लाख की सब्सिडी और 1 लाख रुपये का अर्ली बर्ड बेनिफिट मिलाकर कुल 2.5 लाख रुपये की छूद मिलेगी। टिगोर ईवी के सभी वेरिएंट पर भी सब्सिडी और अर्ली बर्ड बेनिफिट दिया जा रहा है।
क्या है इन ईवी की कीमत
टाटा नेक्सन ईवी की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 13.99 लाख रुपये हैं। इसमें 30.2 kWh की बैटरी है। ये कार 127bhp के दमदार इलेक्ट्रिक मोटर के साथ आती है। एक बार फुल चार्ज होने पर ये 312 किलो मीटर की दूर तय कर सकती है। अगर बात करें टिगोर ईवी की तो इसकी एक्स शोरूम शुरुआती कीमत 11.99 लाख रुपये है, जोकि इलेक्ट्रिक सेगमेंट में सबसे सस्ती कार में शामिल है। ये कार सिंगल चार्ज पर 306 किलो मीटर तक चल सकती है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS