Car Discount Offers 2023: महिंद्रा Bolero से लेकर XUV300 पर मिल रहा 70000 रुपये का डिस्काउंट, देखें ऑफर

Mahindra Car Discount Offers for February 2023: महिंद्रा एंड महिंद्रा फरवरी 2023 में अपने कुछ मॉडलों पर शानदार छूट दे रही है। आप महिंद्रा की Bolero, Bolero Neo, Marazzo और XUV300 गाड़ी को 70000 रुपये तक की छूट के साथ खरीद सकते हैं। हालांकि, Mahindra के लोकप्रिय मॉडल जैसे Scorpio N, Scorpio Classic, Thar और XUV700 पर कोई छूट नहीं है।
महिंद्रा बोलेरो डिस्काउंट ऑफर
महिंद्रा अपनी पॉपुलर बोलेरो एसयूवी पर 70000 रुपये तक की छूट दे रही है। आप रेंज-टॉपिंग B6 (O) वैरिएंट पर सबसे अधिक छूट का लाभ उठा सकते हैं। वहीं, लोअर-स्पेक बी6 वैरिएंट पर 50000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। बोलेरो 75hp, 1.5-लीटर डीजल इंजन के साथ आती है जिसे 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है।
महिंद्रा बोलेरो नियो डिस्काउंट ऑफर
बोलेरो नियो के हाई-स्पेक N10 और N10 (O) वैरिएंट को 59000 रुपये तक की छूट के साथ पेश किया जा रहा है। इसके लोवर N4 और N8 वैरिएंट पर क्रमशः 32000 रुपये और 34000 रुपये तक की छूट है। Mahindra Bolero Neo काफी हद तक TUV300 से मिलती-जुलती है। इसमें 1.5-लीटर डीज़ल इंजन (100hp) लगा है जो 5-स्पीड मैन्युअल ट्रांसमिशन से जुड़ा है।
महिंद्रा मराजो डिस्काउंट ऑफर
महिंद्रा कंपनी अपनी Marazzo को आने वाले महीनों में बंद करने वाली है। एमपीवी पर महिंद्रा द्वारा 37000 रुपये तक की छूट दी जा रही है। Marazzo के निचले M2 और M4+ वैरिएंट पर अधिकतम छूट है। M6+ वैरिएंट पर केवल 30000 रुपये तक का डिस्काउंट है।
महिंद्रा XUV300 डिस्काउंट ऑफर
XUV300 कॉम्पैक्ट SUV को 36500 रुपये की छूट के साथ खरीदा जा सकता है। कार के W8 वैरिएंट पर अधिकतम छूट है। Mahindra W6 वैरिएंट पर 30000 रुपये तक की छूट दे रही है। XUV300 TurboSport में 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS