Mahindra XUV400: महिंद्रा ने लॉन्च की अपनी पहली इलेक्ट्रिक एक्सयूवी, सिंगल चार्ज पर चलेगी 450 km

Mahindra XUV400 Electric SUV: भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक वाहन (electric vehicles) के बढ़ते क्रेज को देखते हुए आखिरकार महिंद्रा (Mahindra) ने भी अपनी पहली ईवी (EV) उतार दी है। ऑटो कंपनी महिंद्रा ने भारत में अपना पहला इलेक्ट्रिक वाहन एक्सयूवी400 (Electric Vehicle XUV400) लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 15.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। Mahindra XUV400 दो वेरिएंट में उपलब्ध है, जिसमें टॉप वेरिएंट की रेंज 456 किमी है।
महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड (Mahindra & Mahindra) ने पिछले साल सितंबर में अपनी इलेक्ट्रिक XUV400 को विश्व ईवी दिवस पर दुनिया के सामने पेश किया गया था। कंपनी ने एक बयान में कहा कि एक्सयूवी400 की बुकिंग 26 जनवरी 2023 से शुरू होगी और डिलीवरी मार्च 2023 में 'EL' वेरिएंट के लिए और दीवाली त्योहारी सीजन के दौरान 'EC' मॉडल के लिए शुरू होगी।
Mahindra XUV400 इलेक्ट्रिक की रेंज और कीमत
महिंद्रा एक्सयूवी400 का ईसी वेरिएंट 34.5 kWh की बैटरी के साथ 375 किमी की रेंज के साथ आता है। यह दो चार्जर ऑप्शन के साथ उपलब्ध होगा, जिसमें 3.3 kW की कीमत 15.99 लाख रुपये और 7.2 kW की कीमत 16.49 लाख रुपये (दोनों एक्स-शोरूम) होगी। दूसरी ओर, EL ट्रिम में 7.2 kW चार्जर के साथ 456 किमी की रेंज के साथ 39.4 kWh की बैटरी है और इसकी कीमत 18.99 लाख रुपये है।
Mahindra XUV400 को पावर देने वाला सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर है, जो 150bhp और 310Nm का टार्क देता है। यह मोटर कार को 8.3 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से और 150 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड देने में सक्षम है। कार में फन, फास्ट और फीयरलेस के साथ-साथ सिंगल-पेडल ड्राइव मोड हैं।
Mahindra XUV400 ईवी के फीचर्स
Mahindra XUV400 को 3.3kW या 7.2kW चार्जर से चार्ज किया जा सकता है। 7.2kW को बैटरी भरने में 6.5 घंटे लगते हैं (39.4kWh) जबकि 3.3kW को 13 घंटे लगते हैं। डीसी फास्ट चार्जर के इस्तेमाल से 0 से 80 फीसदी तक 50 मिनट से भी कम समय में चार्ज किया जा सकता है। कार को आर्कटिक ब्लू, एवरेस्ट व्हाइट, गैलेक्सी ग्रे, नेपोली ब्लैक और इन्फिनिटी ब्लू कलर वैरिएंट में उपलब्ध है। Mahindra ने नई कार में गियर लीवर की जगह नया ड्राइव सिलेक्टर लगाया है। कार में 7 इंच का इंफोटेनमेंट डिस्प्ले, डुअल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, सनरूफ, क्रूज़ कंट्रोल, Android Auto और Apple CarPlay जैसे फीचर्स हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS