Mahindra Thar 4x2: इस दिन लॉन्च होगी महिंद्रा की सबसे सस्ती थार, कीमत और अन्य डिटेल्स हुई लीक

Mahindra Thar 4x2: इस दिन लॉन्च होगी महिंद्रा की सबसे सस्ती थार, कीमत और अन्य डिटेल्स हुई लीक
X
ग्राहकों का इंतजार अगले 2 दिन के भीतर खत्म हो जाएगा। ऑटोमोबाइल दिग्गज महिंद्रा एंड महिंद्रा ऑटो एक्सपो 2023 से ठीक पहले अपनी Mahindra Thar 4X2 RWD लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Mahindra Thar 2WD: साल 2022 की सबसे पॉपुलर गाड़ियों में से एक महिंद्रा थार (Mahindra Thar) नए अवतार में पेश होने जा रही है। लोकप्रिय भारतीय ऑटोमोबाइल दिग्गज महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) ऑटो एक्सपो 2023 (Auto Expo 2023) से ठीक पहले अपनी Mahindra Thar 4X2 RWD लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। कंपनी ने घोषणा की है कि 9 जनवरी 2023 को Thar 4X2 लॉन्च होगी।

न्यू-जेन महिंद्रा थार ने 2020 में लॉन्च होने के बाद से ही काफी धूमधाम से भारत में पॉपुलैरिटी हासिल कर ली है। गाड़ी को बेहतरी रिस्पांस मिलने के बाद अब कंपनी थार के रियर-व्हील ड्राइव संस्करण को लॉन्च करने करने जा रही है। अपकमिंग 4X2 थार 4×4 मॉडल की तुलना में अधिक सस्ती होगी और रिपोर्ट बताती है कि एसयूवी का 4×2 वैरिएंट लगभग 2 लाख रुपये सस्ता हो सकता है। नई थार लोकल डीलरशिप पर भी पहुंचने लगी है।

Thar 4X2 के लॉन्च से पहले ही कई डिटेल्स लीक हो गई है। सामने आई डिटेल्स के अनुसार, Mahindra Thar 4×2 को डीजल एमटी और पेट्रोल एटी दो वेरिएंट्स में पेश किया जाएगा। नई Thar 2WD की कीमत कम है लेकिन फीचर्स की कमी नहीं होगी। यह 18 इंच के एलॉय व्हील, इलेक्ट्रिक ओआरवीएम, फॉग लैंप, ब्लैक बंपर और बाहर की तरफ मोल्डेड फुटस्टेप के साथ आएगी। इसके अलावा, इसमें 4×4 मॉडल के समान इंफोटेनमेंट सिस्टम और रूफ माउंटेड स्पीकर, क्रूज़ कंट्रोल और ईएसपी होगा।

Mahindra Thar 2WD को पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन विकल्पों में पेश किया जाएगा। इनमें 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन शामिल है जो 150 BHP और 320 Nm का टार्क जनरेट करता है। इस यूनिट को 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा जाएगा। दूसरा इंजन विकल्प 1.5-लीटर डीजल होगा जो 117 BHP और 300 Nm जेनरेट करता है और छह-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आता है। डीजल इंजन XUV300 के समान ही होगा। 4X2 थार में भी सभी ऑफ-रोडिंग क्षमताएं होंगी। महिंद्रा थार 2WD को ब्लेज़िंग ब्रॉन्ज और एवरेस्ट व्हाइट दो कलर वैरिएंट में पेश किया जाएगा। मौजूदा थार रेड रेज, गैलेक्सी ग्रे, नेपोली ब्लैक और एक्वामरीन कलर वैरिएंट में उपलब्ध है।

Tags

Next Story