महिंद्रा थार खरीदने का शानदार मौका, रोज के केवल 691 रुपये में घर ले आएं दमदार SUV

महिंद्रा थार खरीदने का शानदार मौका, रोज के केवल 691 रुपये में घर ले आएं दमदार SUV
X
Mahindra Thar: देश में महिंद्रा थार को काफी पसंद किया जाता है। जनवरी 2022 में इसक कंपनी की थार सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडल में भी शामिल है।

देश में महिंद्रा थार को काफी पसंद किया जाता है। जनवरी 2022 में इसक कंपनी की थार सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडल में भी शामिल है। महिंद्रा थार की सेल में पिछले साल के तुलना में 47 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, इसका वेटिंग पीरियड अभी भी लगभग 1 साल तक का चल रहा है। इसका मतलब ये हुआ कि अगर आप इसे खरीदना चाहते हैं तो आज बुक करने पर लगभग 1 साल बाद आपको इसकी कार मिलेगी। अगर आप भी दमदार SUV महिंद्रा थार खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके पास इसे खरीदने का बेहतरीन मौका है। मात्र 691 रुपये रोज में आप इसे खरीद सकते हैं। आइए आपको इसके ऑफर के बारे में बताते हैं...

महिंद्रा थार दो वेरिएंट में उपलब्ध

महिंद्रा थार दो LX और AX ऑप्शनल दो वेरिएंट में उपलब्ध है। इसका LX वेरिएंट डीजल और पेट्रोल में खरीदा जा सकता है। इसमें ऑटोमैटिक और मैनुअल ट्रांसमिशन का ऑप्शन भी है। वहीं, AX ऑप्शनल में केवल मैनुअल ट्रांसमिशन का ऑप्शन मिलता है।

LX और AX ऑप्शनल के फीचर्स

एलएक्स में डीजल ऑटोमैटिक और एटी जबकि पेट्रोल एटी के साथ कन्वर्टिबल सॉफ्ट टॉप में आता है। इसमें हार्ड टॉप भी मिलता है। इसके अलावा इसमें 2 एयरबैग, एबीएस, डीआरएल, अलॉयज, टचस्क्रीन, एचवीएसी, BLD, 4WD, MLD जैसे फीचर्स हैं। वहीं, अगर बात की जाए AX ऑप्शनल की तो इसके फीचर्स एलएक्स से कुछ-कुछ मिलते हुए है और थोड़े बहुत अलग भी है।

LX और AX ऑप्शनल की कीमत

अगर बात करें LX और AX ऑप्शनल के कीमत की तो इसके LX की एक्स शोरूम कीमत 13,79,309 रुपये है। जबकि, AX ऑप्शनल की एक्स शोरूम शुरुआती कीमत 13,17,779 रुपये है।

EMI खरीदना सकते हैं महिद्रा थार

महिंद्र की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक आप इसे ईएमआई पर भी खरीद सकते हैं। इसके लिए रोज के 691 रुपये भरना होगा। प्रति महीना 20,482 रुपये की ईएमआई भर कर आप एएक्स ऑप्शनल को खरीद सकते हैं। 31 दिन के हिसाब से इसे दिन के तौर पर देखा जाए तो 691 रुपये होते हैं। ऐसे में रोजाना के 691 रुपये लगाकर आप महिंद्रा AX ऑप्शनल थार के मालिक बन सकते हैं।

Tags

Next Story