Mahindra XUV. E8: हैरियर और सफारी EV को टक्कर देने आ रही है महिद्रा की नई कार, जानें फीचर्स और कब होगी लॉन्च

Mahindra XUV E8: महिंद्रा कंपनी अपने ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए पहली इलेक्ट्रिक कार XUV 400 के बाद अब XUV 700 आधारित XUV e8 को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। हाल ही में महिंद्रा की XUV700 EV को सड़क पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी इस कार को 2024 के अंत में लॉन्च कर सकती है। माना जा रहा है कि मंहिद्रा यह कार सफारी ईवी को टक्कर देने के लिए लॉन्च कर सकती है। इसका एक टीजर भी सामने आया था, जिसमें कार को टेस्टिंग ट्रैक पर लगभग 200kph की स्पीड पर चलते देखा गया।
देखने को मिलेंगे स्पेसिफिक बदलाव
बता दें कि इस कार को कंपनी महिंद्रा XUV 700 EV को XUV e8 नाम से लॉन्च कर सकती है। इस कार को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इस कार का लुक को काफी अच्छा है। इसे देखते ही लोगों को ये पसंद आ रही है। कार में XUV e8 में मौजूदा XUV 700 के समान अधिकांश बॉडी पैनल होंगे। इस कार के कुछ स्पेसिफिक में भी बदलाव किए गए हैं। कार में प्रोडक्शन स्पेक XUV 700 EV में एक यूनिक फ्रंट फेसिया, एक फुल वाइड एलईडी लाइट बार मिल सकती है।
इस कार में क्या है खास
इसके अलावा फ्रंट ग्रिल बिल्कुल नई और पूरी तरह से सील बनाई गई है और इसके दोनों ओर बिल्कुल नया हेडलैंप डिजाइन होगा। इस कार में फ्लश डोर हैंडल और नए अलॉय व्हील मिलेंगे। हालांकि, XUV700 EV में पीछे की तरफ से कुछ नया बदलाव देखने नहीं मिलने वाला है। इसके अलावा इस कार में रियर बम्पर में भी कुछ बदलाव किया गया है। आपको इस कार के बम्पर में नया डिजाइन देखने को मिलेगा। इसके साथ ही इसमें एक कनेक्टेड एलईडी लाइट बार मिलेगा।
हैरियर EV और सफारी EV को टक्कर देगी ये कार
इसके साथ ही XUV700 EV (XUV e8) में यूनिक कॉपर-थीम वाली डिजाइन हाइलाइट्स भी मिलेगी। वहीं, XUV e8 की लंबाई 4,740 मिमी, चौड़ाई 1,900 मिमी और ऊंचाई 1,760 मिमी होगी। इस कार का व्हीलबेस 7 मिमी अधिक लंबा होगा। इसके अलावा XUV e8 में ऑल-व्हील ड्राइव तकनीक के साथ 80 kWh के बैटरी पैक से जुड़े मोटर्स, दो पावर आउटपुट 230hp और 350hp जनरेट भी मिलेंगे। हालांकि, महिंद्रा ने पहले ही इसकी पुष्टी कर दी थी। बता दें कि महिंद्रा कंपनी इस कार को हैरियर और सफारी EV से टक्कर देने के लिए लॉन्च करने जा रही है, लेकिन इसकी लॉन्चिंग में अभी समय है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह कार 2024 के अंत में लॉन्च हो सकती है। वहीं, कार के कीमत की बात की जाए, तो कंपनी ने अभी इसकी कीमत के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS