March Bank Holiday 2022: इस महीने 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

देश के हर राज्य के बैंकों की छुट्टी अलग-अलग होती है। जिसके बारे में भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) द्वारा महीने की शुरुआत होते ही छुट्टियों की लिस्ट (Bank Holiday List) जारी कर दी जाती है। इनमें रविवार (Sunday Holiday) और दूसरा-चौथा शनिवार (Second and Fourth Saturday Bank Closed)भी शामिल होता है। वहीं, मार्च महीने की शुरुआत (March Month) हो चुकी है जिसमें बैंक की कुल 13 छुट्टियां पड़ रही हैं। इस महीने में महाशिवरात्रि और होली जैसे बड़े पर्व शामिल हैं। आज हम आपको मार्च महीने के बैंक हॉलिडे की लिस्ट (March Bank Holiday List) बताने जा रहा हैं। जिसे जानकर आप अपने बैंक के कामों को शेड्यूल कर सकते हैं। आइए बताते हैं कि मार्च में कब-कब और किन-किन राज्यों में बैंक बंद रहेंगे...
बैंक हॉलिडे लिस्ट (March Bank Holiday)
- 1 मार्च, मंगलवार- गुजरात में महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2022) पर्व के कारण बैंकों की छुट्टी है।
- 3 मार्च, गुरुवार- सिक्किम में लोसार (Losar) के कारण बैंकों की छुट्टी होगी।
- 4 मार्च, शुक्रवार- मिजोरम में चपचार कुट (Chapchar Kut) के कारण बैंक बंद रहेंगे।
- 17 मार्च, गुरुवार- होलिका दहन (Holika Dahan) के चलते यूपी, उत्तरखांड और झारखंड में बैंक बंद रहेंगे।
- 18 मार्च, शुक्रवार- होली या धुलेटी या डोल जात्रा के अवसर पर मणिपुर, कर्नाटक, तमिलनाडु, उड़ीसा, त्रिपुरा में बैंक बंद रहेंगे।
- 19 मार्च, शनिवार- होली/याओसांग (Holi/Yaosang) पर मणिपुर, बिहार और उड़ीसा में बैंक बंद रहेंगे।
- 22 मार्च, मंगलवार- बिहार दिवस (Bihar Day 2022) की वजह से बिहार राज्य में बैंक बंद रहेंगे।
आपको बता दें कि मार्च महीने में रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार को मिलाकर कुल 13 दिन बैंक बंद रहेंगे। पूरे देश के बैंक रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार को बंद रहते हैं। जबकि, किसी अवसर पर बैंकों की छुट्टी अलग-अलग राज्यों में होती है। इस बार रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार के अलावा मार्च में 7 दिन बैंकों की छुट्टी है। हालांकि, किसी तरह का लेने-देन ऑनलाइन किया जा सकता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS