मारुति की नई XL6 SUV की बुकिंग शुरू, जल्द होने वाली है भारत में लॉन्च

मारुति की नई  XL6 SUV की बुकिंग शुरू, जल्द होने वाली है भारत में लॉन्च
X
Maruti Suzuki XL6 SUV 2022: भारतीय बाजार में मारुति सुजुकी की नई एक्सएल6 लॉन्च होने वाली है। इस एसयूवी की बुकिंग को शुरू कर दिया गया है।

भारतीय ऑटो बाजार (Automobile) में मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) की अपनी एक अलग ही पहचान है। इस कंपनी के कई वाहनों को लोगों द्वारा पंसद किया जाता है। इनमें से एक एक्सएल6 (Maruti XL6) भी है। ये एसयूवी बेहद किफायती और पैसा वसूल फीचर्स की कार है। वहीं, अब कंपनी द्वारा इसके नए मॉडल 2022 को भारत में लॉन्च किया जाएगा। नई XL6 (Maruti New XL6) कई बदलावों के साथ पेश की जाएगी। लॉन्च से पहले ही मारुति ने 2022 XL6 एसयूवी की बुकिंग भी शुरू कर दी है।


इतने रुपये के टोकन राशि से करें बुक

अगर आप भी 2022 मारुति सुजुकी XL6 को खरीदने का विचार बना रहे हैं तो 11 हजार रुपये का टोकन रकम देकर इसे बुक कर सकते हैं। बता दें कि नई एक्सएल 6 को भारत में 21 अप्रैल के दिन पेश किया जाएगा। वहीं, नई अर्टिगा भी इसी महीने लॉन्च होने वाली है।

नए XL6 में क्या-क्या नया?

Maruti Suzuki XL6 Facelift 2022 में कई नए-नए बदलाव देखने को मिलेंगे। ये कार कई कॉस्मैटिक बदलावों के साथ नजर आएगी। आपको इसमें डिजाइनिंग बंपर्स, नए ग्रिल और इंजन में बदलाव देखने को मिलेगा। लुक के मामले में ये कार काफी अलग दिख सकती है। एक्सएल6 में बड़े आकार के अलॉय व्हील्स हो सकते हैं।


इंजन में होगा बड़ा बदलाव!

Maruti 2022 XL6 में सबसे बड़ा बदलाव उसके इंजन में किया जा सकता है। खबरों की मानें तो इसमें 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। साथ ही इसको 4-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन समेत 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिल सकता है।

आपको बता दें कि मारुति सुजुकी इस साल कई कारों को लॉन्च करने वाली है। वहीं, कंपनी की नई एक्सएल6 और नई अर्टिगा कार की तुलना किआ कैरेंस और महिंद्रा मराजो से हो सकती है। देखना होगा कि लॉन्च के बाद मारुति की नई कारों को ग्राहकों द्वारा कितना प्यार मिलता है।

Tags

Next Story