हरियाणा के किसानों को फसल नुकसान का मिल रहा मुआवजा, यहां करना होगा रजिस्ट्रेशन

हरियाणा के किसानों को फसल नुकसान का मिल रहा मुआवजा, यहां करना होगा रजिस्ट्रेशन
X
Meri Fasal Mera Byora: हरियाणा सरकार प्रदेश के किसानों के लिए कई योजनाएं चला रही हैं, इन्हीं स्कीम के माध्यम से किसानों की समस्या का निवारण किया जाता है।

Meri Fasal Mera Byora: हरियाणा सरकार प्रदेश के किसानों के लिए कई योजनाएं चला रही हैं, इन्हीं स्कीम के माध्यम से किसानों की समस्या का निवारण किया जाता है। प्रदेश सरकार की ओर से मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल की शुरुआत की गई है। इस पोर्टल के माध्यम से किसानों को सरकारी सेवाएं और फसल बोने से लेकर बिक्री होने तक की सभी जानकारी दी जाती है। इसके लिए किसानों को मेरी फसल मेरा ब्यौरा पर registration की प्रक्रिया को पूरा करना होगा। इसके बाद किसान फसल नुकसान पर मुआवजा प्राप्त कर सकेंगे। हरिभूमि डॉट कॉम इस आर्टिकल में इस पोर्टल की पूरी जानकारी देगा।


पोर्टल का नाम

मेरी फसल मेरा ब्यौरा

शुरू किया गया

मुख्यमंत्री मनोहर लाल

रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया

Online

लाभार्थी

हरियाणा के किसान

उद्देश्य

किसानों को कृषि संबंधित जानकारी प्रदान करने की सुविधा देना

श्रेणी

राज्य सरकारी योजना

राज्य हरियाणा
हरियाणा मेरी फसल मेरी ब्यौरा योजना की विशेषताएं
  • मेरी फसल मेरी ब्यौरा पोर्टल की शुरुआत राज्य के किसानों को कृषि से संबंधित जानकारी देने के लिए किया गया है।
  • इस पोर्टल के माध्यम से किसानों को सरकारी सेवाओं का पता चलता है।
  • किसानों की समस्या का निवारण करने के लिए सरकार की तरफ से एक अनूठी पहल है।
  • इस पोर्टल के माध्यम से किसान अपने खेत का पूरा ब्यौरा घर बैठे ही मिलता है।
  • ऑनलाइन पोर्टल पर फसलों से संबंधित जानकारी मिल जाने से किसानों को बार-बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने की आवश्यकता होगी।
  • इस पोर्टल पर पंजीकरण के बाद फसल खराब होने पर किसान आसानी से मुआवजा भी प्राप्त कर सकेंगे।
  • इस पोर्टल से फसल की बिक्री व खरीद करना आसान हो जाता है।
  • मेरी फसल मेरी ब्यौरा पोर्टल के माध्यम से किसानों को ऋण, खाद्य, बीज,एवं सब्सिडी समय पर दी जाती है।
  • इस पोर्टल पर आवेदक किसान अपनी फसल का ब्यौरा दर्ज कर सकेंगे।
  • किसानों को पोर्टल पर पंजीकृत के बाद 10 रुपये प्रति एकड़ की दर से सहायता दी जाती है।
  • किसानों को इसके माध्यम से वित्तीय सहायता दी जाती है।

योजना की पात्रता व दस्तावेज

आवेदक हरियाणा का मूल निवासी होना चाहिए।

आधार कार्ड

खेत के अभिलेख

मोबाइल नंबर

पासपोर्ट साइज फोटो

निवास प्रमाण पत्र

भूमि के दस्तावेज

मेरी फसल मेरा ब्यौरा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया

  • सबसे पहले आवेदक को मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद स्क्रीन पर होम पेज खुल जाएगा, फिर अनुभाग में Click करें।
  • इसके बाद नया पेज सामने आ जाएगा, इसके बाद किसान पंजीकरण के विकल्प में Click करें।
  • फिर मोबाइल नंबर डालना है, इसके बाद कैप्चा कोड को भरकर आपको लॉगिन के बटन पर Click करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने मेरी फसल मेरा ब्यौरा का फॉर्म खुल जाएगा, इसमें फसल का विवरण, बैंक खाता नंबर, मंडी समेत सभी जानकारी भरकर सबमिट के विकल्प पर Click करना होगा।
  • इस आसान स्टेप्स को फॉलो करने के बाद आपकी पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

Tags

Next Story