TikTok Boycott के बीच हिट हुआ Mitron App, विवादों के बाद भी 1 करोड़ यूजर्स ने किया डाउनलोड

TikTok Boycott के बीच हिट हुआ Mitron App, विवादों के बाद भी 1 करोड़ यूजर्स ने किया डाउनलोड
X
मित्रों ऐप की तेजी से बढ़ी लोकप्रियता। ऐप में आने वाली कई समस्याओं को हटाने के साथ ही (Google Play Store) पर मिल रही बेहतरीन रेटिंग

चाइना और भारत के बीच लद्दाख बॉर्डर सीमा विवाद के बीच बने तनाव के बाद (TikTok Boycott) टिकटॉक बॉयकोट को लेकर चली मुहिम के बीच ही भारतीय (Mitron App) ने अपनी जगह बना ली। हालांकि 15 ही दिन में 50 लाख से ज्यादा यूजर्स द्वारा इस ऐप को डाउनलोड किये जाने के बाद विवादों के चलते इसे गूगल प्ले स्टोर से हटा दिया गया, लेकिन मामला सुलझते ही इस को ऐप को जैसे ही गूगल प्ले स्टोर पर शुरू किया गया। ऐप को डाउनलोड (App Download) करने वालों की संख्या 1 करोड़ से भी पार पहुंच गई। इतना ही नहीं मित्रों ऐप की रेटिंग में भी 4.5 बनी हुई है। ऐप को सिर्फ 70 दिनों के भीतर एक करोड़ से भी ज्यादा (Users) यूजर्स ने डाउनलोड किया है।

दरअसल, यह मित्रों ऐप लॉकडाउन के शुरुआती दौर में ही लॉन्च किया गया था। (Mitron App) भारत में टिकटॉक का ऑप्शन बनकर मार्केट में आया। जिसे आईआईटी रूड़की के दो छात्रों ने बनाया है। यह ऐप उस समय लॉन्च किया गया। जब एक तरफ (TikTok) टिकटॉक को लेकर लोगों में नाराजगी और इसका बॉयकोट की मांग चल रही थी। दूसरी तरफ सीमा विवाद के चलते भारत और चीन में तनाव की स्थिती पैदा हो गई थी। इस मौके पर लोगों ने चीनी ऐप को छोड़ भारतीय मित्रों ऐप को अपनाया। वहीं (Google Play Store) पर (Mitron App) को 4.5 की रेटिंग भी दी गई। सिर्फ दो महीने 10 दिनों में इस ऐप को 1 करोड़ बार डाउनलोड किया जा चुका है। इससे स्पष्ट होता है कि यह यूजर्स के बीच धीरे-धीरे अपनी जगह बना रहा है। वहीं TikTok को भी मित्रों ऐप से कड़ी टक्कर मिली है।

प्ले स्टोर से भी हटाया गया था मित्रों ऐप

वहीं बता दें कि (Chinese App TikTok) के विकल्प में रूप में आया (Mitron App) ने जैसे ही लोगों के बीच अपनी जगह बनानी शुरू की। तभी यह ऐप विवादों में भी घिर गया। इस पर आरोप लगाए गये कि मित्रों ऐप पाकिस्तानी ऐप है। जिसका नाम बदलकर दो भारतीय आईआईटी स्टूडेंट्स ने इसे लॉन्च कर दिया। वहीं (Google Play Store) पॉलिसी का उल्लंघन करने की वजह से भी इसे प्ले स्टोर से हटा दिया गया था। हालांकि कुछ दिन बाद फिर से मित्रों ऐप को (Google Play Store) पर एंट्री मिल गई है। गूगल प्ले स्टोर पर आते ही इस पर यूजर्स की संख्या बढ गई है। इस ऐप को अब तक 1 करोड लोग डाउनलोड कर चुके हैं। वहीं ऐप को 4 5 की रेटिंग मिली है। इस ऐप को लेकर प्ले स्टोर पर लोगों की प्रतिक्रिया भी खूब आ रही हैं।

Tags

Next Story