कोरोनकाल से प्रभावित हुई ये कार कंपनी, 1400 कर्मचारियों की हो सकती है छंटनी

कोरोना काल और लॉकडाउन में सबसे ज्यादा प्रभाव कार कंपनियों पर पडा है। जिसकी वजह से कार कंपनियों की बिक्री कम होने से लेकर घाटे के चलते (Ford Motor Company) फोर्ड मोटर कंपनी ने अपने 5 प्रतिशत कर्मचारियों की छंटनी करने का प्लान बना लिया है। कंपनी अमेरिकी वेतनभोगी कर्मचरियों की छंटनी कर सकती है। वहीं कंपनी अब 1,400 कर्मचारियों की कटौती कर रही है। इसकी वजह पिछले 10 सालों में कंपनी को कोरोना काल में सबसे ज्यादा नुकसान होना है।
इस वजह से कंपनी को करनी पड रही छंटनी
दरअसल, कार कंपनी फोर्ड अपने कर्मचारियों की छंटनी कंपनी को प्रतिस्पर्धी और लाभदायक बनाने के लिए डिज़ाइन किए गए एक वैश्विक ओवरहाल का हिस्सा है। (International Market) इंटरनेशनल मार्केट समेत अमेरिका के Fordकुमार गल्होत्रा ने कहा कि हम फोर्ड को ज्यादा फिट और प्रभावशाली बनाने के लिए कई साल से प्रक्रिया में लगे हुए हैं। यूएस में 30,000 वेतनभोगी श्रमिकों ने कहा कि हमारी आशा स्वैच्छिक प्रोत्साहन कार्यक्रम के साथ फिटनेस लक्ष्यों तक पहुंचने की है। अगर ऐसा नहीं होता है तो अनैच्छिक अलगाव की जरूरत हो सकती है।
कंपनी पहले भी कर चुकी है 7 हजार कर्मचारियों की छंटनी
बता दें कि कार कंपनी फोर्ड पिछले साल भी दुनियाभर से अपने 7000 कर्मचारियों की छंटनी कर चुकी है। छंटनी का शिकार हुए 7000 कर्मचारियों में करीब 2300 कर्मचारी अमेरिका से थे। कंपनी का दावा है कि इस कदम में से एक साल में 600 मिलियन डॉलर की बचत होगी। वहीं 2019 के अंत में दुनिया भर में 190,000 कर्मचारियों की संख्या थी। जो फोर्ड में छंटनी का यह नया दौर तब शुरू हो रहा है जब जिम फार्ले वर्तमान सीईओ जिम हैकेट से 1 अक्टूबर को मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में कार्यभार संभालने की तैयारी कर रहे हैं। फार्ले ने फोर्ड के उत्तरी अमेरिकी क्षेत्र को 10% लाभ मार्जिन पर वापस लाने का वादा किया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS