Moto G52 स्मार्टफोन ने भारत में दी दस्तक, कीमत और खासियत ऐसी कि आप भी कहेंगे- वाह क्या बात है!

भारतीय टेक बाजार में एक और नया स्मार्टफोन (Moto G52 Price In India) आ गया है। मोटोरोला (Motorola) ने अपना नया मोटो जी52 (Moto G52) स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। हाल ही में कंपनी ने अपने Moto G52 को यूरोप में पेश किया था। वहीं, अब मोटो G52 स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हो गया है। इसमें (Motorola Moto G52) ट्रिपल कैमरा, OLED डिस्प्ले और बड़ी बैटरी जैसे कई फीचर्स हैं। लोगों के बीच Moto G52 स्मार्टफोन डिजाइन के कारण काफी चर्चाओं में है, आइए आपको इसकी खासियत और कीमत के बारे में बताते हैं...
Motorola Moto G52 Specifications
मोटोरोला का Moto G52 स्मार्टफोन 6.6 इंच OLED प्लस FHD+ डिस्प्ले के साथ है। इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट के रिजॉल्यूशन सपोर्टर है। ये फोन LPDDR4x रैम और UFS 2.1 स्टोरेज के साथ आता है। इसका प्रोसेसर डिवाइस क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680 SoC द्वारा संचालित है। भारत में इसके 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत (Motorola Moto G52 Price In India) 14,499 रुपये है। वहीं 6GB रैम और 128 GB स्टोरेज की कीमत 16,499 रुपये है।
Motorola Moto G52 Color Options
Moto G52 स्मार्टफोन 2 कलर वेरिएंट में आता है। इसमें पोर्सिलेन व्हाइट और चारकोल ग्रे कलर ऑप्शन हैं। भारत में मोटो G52 स्मार्टफोन 3 मई से प्रमुख रिटेल स्टोर और फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा। फ्लिपकार्ट से Moto G52 को खरीदने पर 1 हजार रुपये तक की छूट मिलती है। ऐसे में HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड और आसान EMI ट्रांसजेक्शन पर 1 हजार रुपये तक का डिस्काउंट मिल सकता है।
Motorola Moto G52 Camera &Battery
Motorola Moto G52 में ट्रिपल कैमरा है। इसमें 50 मैगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मैगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड यूनिट समेत 2 मैगापिक्सल का मैक्रो स्नैपर है। इसके फ्रंट में 16 मैगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। बात करें बैटरी की तो इसमें 5 हजार mAh की बैटरी है, जो 33 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS