Mulayam Singh Yadav Net Worth: अपने पीछे इतनी संपत्ति छोड़ गए नेताजी, जानिए घर-गाड़ी से लेकर जमीन-जायदाद तक पूरी नेटवर्थ

Mulayam Singh Yadav Net Worth: अपने पीछे इतनी संपत्ति छोड़ गए नेताजी, जानिए घर-गाड़ी से लेकर जमीन-जायदाद तक पूरी नेटवर्थ
X
धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव का आज गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया है। नेताजी का पांच दशक से भी अधिक का राजनीतिक सफर रहा। आइए इस खबर में आपको बताते हैं कि सैफई गांव के एक साधारण परिवार में जन्म लेने से धरती पुत्र बनने तक के सफर में मुलायम सिंह यादव ने कितनी संपत्ति जोड़ी।

Mulayam Singh Yadav Net Worth: देश के रक्षामंत्री से लेकर उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के तीन बार मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के संस्थापक रहे मुलायम सिंह यादव का लंबी बीमारी के बाद आज निधन (Mulayam Singh Yadav death) हो गया। सोमवार सुबह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) ने अंतिम सांस ली। उत्तर प्रदेश ही नहीं देश की राजनीति में भी मुलायम सिंह यादव एक बड़ा नाम था। नेताजी का पांच दशक से भी अधिक का राजनीतिक करियर रहा। मुलायम सिंह यादव ने तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद का पदभार संभाला और साल 1996 में एचडी देवगौड़ा की सरकार में रक्षा मंत्री रहें। आइए इस रिपोर्ट में आपको बताते हैं कि सैफई गांव के एक साधारण परिवार में जन्म लेने से धरती पुत्र बनने तक के सफर में मुलायम सिंह यादव ने कितनी संपत्ति जोड़ी।

2019 के लोकसभा चुनाव में नामांकन प्रक्रिया के दौरान मुलायम सिंह यादव ने लिखित तौर पर अपनी चल-अचल संपत्ति 16 करोड़ 52 लाख 44 हजार 300 रुपये बताई थी। कृषि और लोकसभा से मिलने वाले वेतन को मुलायम सिंह यादव का कमाई का जरिया बताया गया। शपथ पत्र के मुताबिक, उनके बैंक खाते में 56 लाख रुपये जमा और लगभग 16 लाख रुपये की नगदी थी। इससे पहले 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान शपथ पत्र में मुलायम सिंह यादव की संपत्ति 11 करोड़ रुपये थी।

मुलायम सिंह यादव का घर-गाड़ी और संपत्ति

नेताजी मूल रूप से इटावा के सैफई गांव के रहने वाले थे। रिपोर्ट की माने तो गांव में उनकी 7 करोड़ रुपये की कृषि योग्य भूमि और 10 करोड़ रुपये तक की गैर कृषि जमीन थी। मुलायम सिंह यादव को किसान नेता भी कहा जाता था। कृषि उनके आय का एक बड़ा स्रोत था। नेताजी ने अपने पास करीब 17 लाख रुपये की एक टोयोटा कार भी रखी थी। गांव में जमीन के अलावा मुलायम सिंह यादव का लखनऊ में एक घर भी है, जिसमें वे अपनी पत्नी साधना के साथ रहा करते थे। इसके अलावा इटावा और कुछ अन्य जगहों पर भी उनके नाम पर संपत्ति है।

Tags

Next Story