राहत देगी सरकार : आठ घंटे से ज्यादा काम करने पर अब कर्मचारियों को मिलेगा ओवरटाइम

राहत देगी सरकार : आठ घंटे से ज्यादा काम करने पर अब कर्मचारियों को मिलेगा ओवरटाइम
X
सरकार कर्मचारियों को कुछ राहत देने का सोच रही है। अब सरकार 8 घंटे से ज्यादा काम करने पर अब कर्मचारियों को ओवरटाइम देने की तैयारी में है। सरकार नए श्रम कानूनों (New Labour Laws) को लेकर नया प्लान तैयार करने वाली है।

नई दिल्ली। कोरोना वायरस की वजह से फैली महामारी की वजह से अर्थव्यवस्था पटरी से उतरी हुई है। कई लोग तो ऐसे हैं जिन्हें इस महामारी के समय अपनी नौकरी से भी हाथ धोना पड़ा है और बहुत सी कंपनियों ने तो सैलरी काट कर दी है। इस बीमारी की वजह से आम जन को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ा है। ऐसे में अब सरकार कर्मचारियों को कुछ राहत देने का सोच रही है। अब सरकार 8 घंटे से ज्यादा काम करने पर अब कर्मचारियों को ओवरटाइम देने की तैयारी में है। सरकार नए श्रम कानूनों (New Labour Laws) को लेकर नया प्लान तैयार करने वाली है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सरकार कामकाजी घंटों को सीमित करने पर विचार कर रही है। इसके साथ ही अगर ज्यादा घंटे तक काम करवाया जाता है तो इसके लिए ओवरटाइम के हिसाब से भुगतान भी करना होगा। बता दें कि फिलहाल स्टैंडर्ड नियम 8 घंटे काम का है। इसी के आधार पर कर्मचारी की सैलरी तय होती है।

क्या था नया वेतन कोड

सूत्रों ने बताया कि एक गलत धारणा थी कि नया श्रम कानून 12 घंटे कर्मचारी से काम करवाने की इजाजत देता है। इस गलत धारणा को खत्म करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। गौरतलब है कि 2019 में सरकार ने नया वेतन कोड (New Wage Code) पास किया था, जिसमें कामकाजी घंटों (working hours) को लेकर कहा गया कि ये 8 घंटे या 12 घंटे होंगे। तभी से इसे लेकर भ्रम की स्थिति है।

ओवरटाइम का क्या रहेगा हिसाब

फैक्टरीज एक्ट के तहत कंपनियां अपने यहां काम करने वाले लोगों से 9 घंटे से ज्यादा काम करवाती हैं, लेकिन उन्हें ओवरटाइम नहीं देती हैं। क्योंकि मौजूदा व्यवस्था के मुताबिक अगर कोई लेबर अपने काम के घंटों के बाद 30 मिनट से कम का समय देता है तो उसे ओवरटाइम नहीं माना जाता। लेकिन नए श्रम नियमों के मुताबिक अब 15 मिनट से 30 मिनट का समय आधे घंटे के ओवरटाइम माना जाएगा।

Tags

Next Story