सामने आया वनप्लस के नए Folding Phone का लुक, जानें कब हो रहा लॉन्च

OnePlus Foldable Phone: सैमसंग ने हाल ही में अपना पहला फोल्डेबल फोन बाजार में उतारा है। जल्द ही सैमसंग इंडिया को वनप्लस टक्कर देने जा रहा है। इसके लिए वनप्लस पर अपना फोल्डेबल फोन (OnePlus Foldable Phone) बाजार में लॉन्च करने जा रहा है। इससे पहले इस फोन को एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के हाथ में देखा गया था। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। खबरों की मानें तो वनप्लस का फोल्डेबल फोन 19 अक्टूबर को लॉन्च किया जा रहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वनप्लस के सीईओ पीट लाउ ने अपने एक इंटरव्यू में बताया कि वनप्लस और ओप्पो की सर्वश्रेष्ठ तकनीकी प्रगति को एक डिवाइस में लाया गया है। इस फोन का डिजाइन बिल्कुल अलग है। जो वनप्लस के इस फोन को बाकी स्मार्टफोन से अलग बनाता है। फोल्डेबल फोन के मेटल फ्रेम के किनारे सपाट हैं और इसके आकार और बाहरी डिस्प्ले को बहुत अलग बनाया गया है। लाउ का दावा है कि कंपनी के पास फोल्डेबल तकनीक से संबंधित लगभग 600 पेटेंट हैं। फिलहाल, यूजर्स वनप्लस के फोल्डेबल फोन के लॉन्च होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, इसकी कीमत भारतीय बाजार में कितनी होगा। अभी इसका खुलासा नहीं हुआ है।
सैमसंग से कम होगा वनप्लस फोल्डेबल फोन की कीमत
कहा जा रहा है कि OnePlus Folding Phone 19 अक्टूबर 2023 को भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा। इस डिवाइस की कीमत सैमसंग की प्रीमियम फोल्डेबल पेशकश गैलेक्सी जेड फोल्ड 5 (Galaxy Z Fold 5) से कम होने की उम्मीद है। गैलेक्सी जेड फोल्ड की भारत में शुरुआती कीमत 1,54,999 रुपये है। यह फोन 26 जुलाई 2023 को लॉन्च किया गया था।
ये भी पढ़ें- Flipkart और Amazon sale में iPhone 12 पर मिलेगा भारी Discount
Tags
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS