Oppo Find N2 Flip: भारत में लॉन्च हुआ ओप्पो का पहला फ्लिप स्मार्टफोन, 50MP कैमरा, 44W चार्जर और बहुत कुछ

Oppo Find N2 Flip launched in India: स्मार्टफोन ब्रांड ओप्पो ने अपना पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन फाइंड एन2 फ्लिप भारत में लॉन्च कर दिया है। ओप्पो ने पिछले महीने ग्लोबल लॉन्च इवेंट में Oppo Find N2 Flip लॉन्च किया था। नया स्मार्टफोन क्लैमशेल डिजाइन, पॉलिश्ड एल्युमिनियम फ्रेम और मैट ग्लास बैक के साथ आता है। हैंडसेट मीडियाटेक डायमेंसिटी 9000 प्रोसेसर और कई एडवांस फीचर्स से लैस है।
भारत में Oppo Find N2 Flip स्मार्टफोन की कीमत
ओप्पो फाइंड एन2 फ्लिप को भारत में 89999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। हैंडसेट 17 मार्च 2023 को बिक्री के लिए जाएगा। देश में ओप्पो के फ्लिप फोन की सैमसंग गैलेक्सी Z4 फ्लिप के साथ सीधा मुकाबला है। 17 मार्च को दोपहर 12 बजे से ओप्पो स्टोर्स, फ्लिपकार्ट और मेनलाइन रिटेल आउटलेट्स पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।
Oppo Find N2 Flip ऑफर
कंपनी ने Oppo Find N2 Flip की खरीदारी पर कैशबैक ऑफर की भी घोषणा की है। इसमें एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई कार्ड्स, कोटक बैंक, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज, वन कार्ड और एमेक्स ग्राहकों के लिए 5000 रुपये का कैशबैक और 9 महीने तक नो-कॉस्ट ईएमआई योजना शामिल है।
Oppo Find N2 Flip स्पेसिफिकेशन
ओप्पो फाइंड एन2 फ्लिप स्मार्टफोन 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ 3.6-inch OLED आउटर डिस्प्ले के साथ आता है। 120Hz रिफ्रेश रेट और HDR10+ सपोर्ट के साथ 6.8-inch AMOLED LTPO पैनल इनर डिस्प्ले है। हैंडसेट मीडियाटेक डाइमेंशन 9000 SoC द्वारा संचालित है और 16GB तक रैम प्रदान करता है। डिवाइस 512GB स्टोरेज के साथ आता है।
Your world is about to flip open in amazement 🤩. Equipped with features you've always desired, the performance-packed stunner #OPPOFindN2Flip is here, make it yours for ₹89,999/- 🤑.
— OPPO India (@OPPOIndia) March 13, 2023
Get ready to #SeeMoreInASnap!#BestFlipPhone pic.twitter.com/tDnMYh4qCn
Oppo Find N2 Flip कैमरा और बैटरी
कैमरे की बात करें तो ओप्पो फाइंड एन2 फ्लिप में 50MP का प्राइमरी लेंस, 8MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और 32MP का सेल्फी कैमरा है। इसमें कंपनी का MariSilicon X NPU और Hasselblad का नेचुरल कलर सॉल्यूशन भी शामिल है। Oppo Find N2 Flip में 44W SuperVOOC चार्जिंग तकनीक के साथ 4300mAh की बैटरी है। फोन एस्ट्रल ब्लैक और मूनलिट पर्पल कलर वेरिएंट में आता है।
Tags
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS