Oppo ने इन खास खूबियों के साथ लॉन्च किए 2 नए स्मार्टफोन, जानिए कितनी होगी कीमत

Oppo ने इन खास खूबियों के साथ लॉन्च किए 2 नए स्मार्टफोन, जानिए कितनी होगी कीमत
X
Oppo ने अपने 2 नए स्मार्टफोन बाजार में लॉन्च कर दिए हैं। Oppo ने Reno सीरीज में Oppo Reno 8 और Oppo Reno 8 Pro को लॉन्च किया हैं।

आए दिन कोई न कोई कंपनी मार्किट में अपना फोन लॉन्च करती रहती है। अब Oppo ने अपने 2 नए स्मार्टफोन भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिए हैं। Oppo ने Reno सीरीज में Oppo Reno 8 और Oppo Reno 8 Pro को लॉन्च किया हैं। कैमरा फीचर्स में भी इन दोनों फोन का कोई जवाब नहीं है। Oppo के इन दोनों ही फोन में बहुत सी खूबियां देखने को मिलती है। तो चलिए जानते है इन दोनों फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में।

Oppo Reno 8 Pro और Oppo Reno 8 की कीमत और कलर

अगर हम Oppo Reno 8 Pro की कीमत की बात करें तो ये फोन 12GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ 45,999 रुपये में मिलेगा। वहीं Oppo Reno 8 की कीमत 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ 29,999 रुपये रखी गयी है। वहीं अगर हम इनके कलर वैरियंट की बात करें तो Oppo Reno 8 आपको शिमर गोल्ड और शिमर ब्लैक कलर में मिलेगा। जबकि इसके pro मॉडल में आपको Glazed ग्रीन और Glazed ब्लैक कलर ऑप्शन दिया गया हैं। ये दोनों ही फोन आपको Oppo स्टोर और कई ई-कॉमर्स वेबसाइट पर मिल जाएंगे। Reno 8 की सेल 25 जुलाई से शुरू होगी जबकि Reno 8 Pro की सेल 19 जुलाई से शुरू होगी।

Oppo Reno 8 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

Oppo Reno 8 में 6.4-इंच की AMOLED डिस्प्ले, 1080p रिजॉल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ दी गयी है। इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा और पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसमें 50MP का मेन कैमरा, 2MP मोनोक्रोम और 2MP मैक्रो कैमरा है। इसमें 4500mAh की बैटरी 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ दी गई है। साथ ही इसमें कंपनी ने आपको MediaTek 1300 प्रोसेसर दिया है।

Oppo Reno 8 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

Oppo Reno 8 Pro में आपको 6.7 इंच की AMOLED डिस्प्ले, 1080p रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ दी गयी है। इसमें MediaTek Dimensity 8100-Max चिपसेट दिया गया है। इसमें भी सेल्फी के लिए 32MP का कैमरा दिया गया है। Oppo Reno 8 Pro में आपको पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसमें 50MP, 8MP और 2MP का मैक्रो कैमरा है। Oppo का ये स्मार्टफोन Android 12-बेस्ड ColorOS 12.1 पर काम करता है। इसमें बैटरी और चर्जिंग मोड आपको Reno 8 जैसा ही दिया गया हैं। साथ ही ये लेटेस्ट हैंडसेट 4K अल्ट्रा नाइट वीडियो शूट करने में सक्षम है।

Tags

Next Story