आज लॉन्च होने वाले हैं Oppo Reno 7 series के ये दो धांसू स्मार्टफोन, जानिए क्या हो सकती है कीमत और खासियत

आज लॉन्च होने वाले हैं Oppo Reno 7 series के ये दो धांसू स्मार्टफोन, जानिए क्या हो सकती है कीमत और खासियत
X
Oppo Reno 7 series: आज यानी 04 फरवरी, 2022 को ओपो अपने रेनो 7 सीरीज (Oppo Reno 7 Series Launch in India) भारतीय बाजार में पेश करने वाली है।

आज यानी 04 फरवरी, 2022 को ओपो अपने रेनो 7 सीरीज (Oppo Reno 7 Series Launch in India) भारतीय बाजार में पेश करने वाली है। करीब 12 बजे कंपनी एक वर्चुअल इवेंट करेगी, जिसमें वो रेनो 7 सीरीज के 5जी में ओपो रेनो 7 (Oppo Reno 7 5G) और ओपो रेनो 7 प्रो (Oppo Reno 7 Pro 5G) को लॉन्च करेगी। हालही में कंपनी की साइट और फ्लिपकार्ट की माइक्रो साइट पर Oppo Reno 7 Series के फीचर्स के बारे में जानकारी दे दी गई थी। आइए आपको लॉन्च होने से पहले ही Oppo Reno 7 5G और Oppo Reno 7 Pro 5G की कीमत और खासियत के बारे में बताते हैं...

Oppo Reno 7 Series की कीमत

कहा जा रहा है कि Oppo Reno 7 Pro विश्व का पहला सोनी आईएमएक्स709 (Sony IMX709) अल्ट्रा सेंसिंग कैमरा सेंसर के साथ आने वाला स्मार्टफोन होगा। कीमत की अगर बात की जाए तो ओपो रेनो 7 Pro का प्राइज 41 हजार से 43 हजार रुपये के बीच हो सकता है। जबकि, Reno 7 series की कीमत 28,000 और 43,000 रुपये के बीच हो सकती है।

Reno 7 series की खासियत

Oppo Reno 7 Pro को "द पोर्ट्रेट एक्सपर्ट" भी कहा जा सकता है, क्योंकि इसमें बोकेह फ्लेयर पोर्ट्रेट वीडियो फीचर मौजूद होगा। इसकी मदद से वीडियो को शानदार अनुभव मिल सकता है। Oppo Reno 7 5G में 6.5 inches का डिस्प्ले होगा। संभावना है कि 4500 mAh की बैटरी और 8 GB रैम और 128 स्टोरेज हो सकता है। इसे MediaTek Dimensity 920 परफॉर्मेंस के साथ लॉन्च किया जाएगा। Oppo Reno 7 Pro में बैक में प्राइमरी कैमरा 50 MP का होगा। जबकि 16 MP का सेकेंडरी कैमरा होगा। तीसरा कैमरा 2 MP का होगा।

Tags

Next Story