Aadhaar और PAN को लिंक करने की आखिरी तारीख आज, अब तक नहीं किया अपडेट तो पड़ेगा पछताना

Aadhaar और PAN को लिंक करने की आखिरी तारीख आज, अब तक नहीं किया अपडेट तो पड़ेगा पछताना
X
Aadhaar Card और PAN Card को लिंक करने की आखिरी डेट 30 जून है। इससे पहले इसकी डेट 31 मार्च थी जिसे बाद में बढ़ा कर 30 जून कर दिया गया था। जो लोगों अब आधार से पैन को लिंक कर रहे हैं, उन्हें इसके लिए 1 हजार रुपये का जुर्माना भी भरना पड़ेगा।

आधार (Aadhaar Card) और पैन कार्ड (PAN Card) को लिंक करने की आखिरी तारीख 30 जून 2023 यानी आज है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने पैन को आधार से लिंक करना आवश्यक कर दिया है। इससे पहले इसे लिंक करने की आखिरी तारीख 31 मार्च थी जिसे बाद में बढ़ा दिया गया।

जो लोग अब पैन और Aadhaar को लिंक कर रहे हैं। उन्हें 1 हजार रुपये का जुर्माना देना पड़ेगा। अगर कोई अपना आधार अपने पैन से लिंक करने में विफल रहता है, तो उसे इसके गंभीर परिणाम देखने पड़ सकते हैं। उसे कई सारी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

पैन को आधार से लिंक नहीं करने पर पैन कार्ड को निष्क्रिय कर दिया जाएगा, जिससे आईटीआर दाखिल करने और फाइनेंशियल कठिनाइयों को झेलना होगा। इसलिए जिन लोगों ने अभी तक पैन को आधार से लिंक नहीं किया है वो तुरंत इसे करा लें।

Also Read: अब WhatsApp PC पर एक साथ 32 लोगों कर सकेंगे वीडियो कॉल

हम आपको बताने जा रहे है कि कैसे आप इन दोनों डॉक्यूमेंट्स को एक दूसरे से लिंक कर सकते हैं।

स्टेप 1: अपने फोन के मैसेजिंग ऐप को खोलें।

स्टेप 2: इस मैसेज को टाइप करें < 10 अंकों का पैन नंबर>

स्टेप 3: इस संदेश को 56161 या 567678 पर भेजें।

स्टेप 4: पैन-आधार लिंक स्थिति पर एक अपडेट आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा।

अब आप अगर अपने पैन और आधार के लिंक की स्थिति की जांच करना चाहते हैं, तो इस प्रक्रिया को अपना कर आप कर सकते हैं।

  • सबसे पहले इस आधिकारिक साइट पर जाएं
  • incometax.gov.in/iec/foportal/
  • Quick Links सेक्शन को खोलें। Link Aadhaar status को ओपन करें।
  • ‘View Link Aadhaar Status’ ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इतना करते ही आपके पैन और आधार का स्टेटस आपके सामने होगा।

अगर आप ने भी अपना आधार और पैन अभी तक लिंक नहीं किया है, तो जल्दी से उसे कर लें। वरना नहीं तो आपको इसकी वजह से कई सारी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

Tags

Next Story