Pet Animal Insurance: अब अपने पालतू जानवर का भी करा सकते हैं बीमा, खो जाने या बीमार होने पर मिलेगा कवर ...

Pet Animal Insurance: अब अपने पालतू जानवर का भी करा सकते हैं बीमा, खो जाने या बीमार होने पर मिलेगा कवर ...
X
डेयरी पशुओं और पालतू मवेशियों इंश्योरेंस की तरह ही पालतू जानवरों का बीमा होता है। जिसमें आप अपने पालतू जानवर को भी सिक्योर कर सकते हैं। आइए आपको Pet Insurance के बारे में बताते हैं...

अचानक बीमार या किसी दुर्घटना का शिकार होने पर अच्छा खासा खर्चा हो जाता है। इस तरह के अनचाहे खर्चों से बचने के लिए व्यक्ति अपना बीमा (Insurance) करवा लेता है। हेल्थ (Health Insurance), लाइफ (Life Insurance) समेत कई तरह के कवर बीमा मौजूद है। यहां तक कि मोबाइल, कार या अन्य तरह की चीजों का भी बीमा किया जाता है। ठीक उसी तरह पालतू जानवरों का भी अब बीमा किया जाता है। ऐसे में आप अपने पालतू जानवर को भी सिक्योर कर सकेंगे। आइए आपको पालतू जानवरों के इंश्योरेंस के बारे में बताते हैं...

पालतू जानवरों का बीमा

डेयरी पशुओं (dairy cattle) और पालतू मवेशियों इंश्योरेंस (pet cattle insurance) की तरह ही पालतू जानवरों का बीमा होता है। जो लोग पालूत जानवर पालते हैं उनके लिए वो एक तरह से परिवार का सदस्य की तरह ही होता है। पालतू जानवर पालने के शौकीन लोग अपने जानवरों पर काफी खर्चा भी करते हैं। हालांकि, उनका प्यार जानवर अगर खो जाए या बीमार हो जाए तो उन्हें बेहद दुख होने के साथ आर्थिक नुकसान भी हो जाता है। ऐसे में पालतू जानवर इंश्योरेंस फायदेमंद साबित हो सकता है। क्योंकि इस इंश्योरेंस में मेडिकल ट्रीटमेंट या सर्जरी या फिर गुम हो जाने पर कवर दिया जाता है। भारतीय बाजारों में कुछ कंपनियां हैं जो Pet Insurance कर मेडिकल एंड पेट लॉस्ट का कावर देती हैं।

कितना रहेगा कवर प्रीमियम?

पालतू जानवर बीमा में उसकी उम्र, नस्ल और जेंडर के हिसाब से कवर प्लान किया जाता है। अगर आप पालतू कुत्ते का इंश्योरेंस करवाना चाहते हैं तो 8 सप्ताह से 2 साल के कुत्ते पर आपको नोर्मली करीब 3,500 रुपये तक सालाना मिल सकता है। हर कंपनी में अलग-अलग प्रीमियम लिमिट सम इंश्योर है। अगर बात करें न्यू इंडिया एशुरेंस की तो इसमें 5 फीसदी प्रीमियम लिमिट सम इंश्योर है।

कौन से जानवरों का हो सकता है बीमा

पालतू जानवर इंश्योरेंस की मानें तो इसके तहत आप कुत्ता, घोड़ा, बकरी, बिल्ली, चिड़िया, भेड़, गाय, भैस, हाथी, ऊंट और खरगोश समेत अन्य पालतू जानवर शामिल हैं। हालांकि, इंश्योरेंस कंपनियां जिन जानवरों का बीमा करती हैं। उनमें कुछ खास जानवर भी शामिल है। कंपनी अपने हिसाब से अलग-अलग ऑफर्स भी देती रहती हैं।

Tags

Next Story