बड़ी खबर : 1 जनवरी से चेक से पेमेंट करने के बदलेंगे नियम, आरबीआई ने किया ये बड़ा बदलाव

आरबीआई अगले साल की एक जनवरी से बैंक नियमों में बड़े बदलाव करने वाला है। आम तौर पर देखा जा रहा है कि बैंकिंग धोखाधड़ी के मामलों में बढ़ोतरी हुई है, इसी पर अंकुश लगाने के लिए आरबीआई ने कुछ नियमों में परिवर्तन किए हैं। अब एक जनवरी 2021 से चेक के द्वारा पेमेंट करने के नियमों में बदलाव होने जा रहे हैं।
आरबीआई के नए पॉजिटिव पे सिस्टम (Positive Pay System) के तहत चेक के जरिये 50 हजार रुपये या इससे ज्यादा पेमेंट पर कुछ जरूरी जानकारियों की दोबारा पुष्टि करनी आवश्यक होगी। हालांकि, यह अकाउंट होल्डर (Account Holders) पर निर्भर करेगा कि वह इस सुविधा का लाभ उठाता है या नहीं। देश में तेजी से बढ़ते बैंकिंग धोखाधड़ी (Banking Fraud) के मामलों पर रोक लगाने के लिए आरबीआई ने यह फैसला लिया था।
क्या है पॉजिटिव पे सिस्टम
पॉजिटिव पे सिस्टम एक ऑटोमेटिक टूल है, जो चेक के जरिये धोखाधड़ी करने पर लगाम लगाएगा। इस सिस्टम के तहत चेक जारी करने वाले व्यक्ति को एसएमएस (SMS), मोबाइल ऐप (Mobile app), इंटरनेट बैंकिंग (Internet Banking) या एटीएम (ATM) जैसे इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से चेक से जुड़ी कुछ जानकारी देनी होगी।
इसके तहत चेक की तारीख, लाभार्थी का नाम, प्राप्तकर्ता और पेमेंट की रकम के बारे में बताना होगा। इसके बाद चेक पेमेंट से पहले इन जानकारियों को क्रॉस चेक किया जाएगा। अगर इसमें गड़बड़ी पाई जाएगी तो चेक से भुगतान नहीं किया जाएगा। साथ ही संबंधित बैंक शाखाओं को इसकी जानकारी दी जाएगी। आरबीआई ने कहा है कि ऐसी स्थिति में जरूरी कदम भी उठाया जाएगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS