Digital Payments: भारत कर रहा धुआंधार डिजिटल पेमेंट, पिछले साल के मुकाबले हुआ तगड़ा ग्रोथ

Digital Payments: हमारा देश तेजी से डिजिटल इंडिया की ओर बढ़ रहा है। भारत ने इस समय डिजिटल पेमेंट (Digital Payment) के क्षेत्र में कमाल की वृद्धि हासिल की है। भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank Of India) के जारी किए गए आकड़ों से यह बात और पुख्ता हो रहा है। मार्च 2023 तक एक साल में भारत में डिजिटल भुगतान में 13.24 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। देश में डिजिटल लेनदेन के आकड़ों के आधार पर आरबीआई ने यह डेटा पेश किया है। आरबीआई डिजिटल पेमेंट इंडेक्स (RBI-DPI) के अनुसार सितंबर 2022 में 377.46 से बढ़कर मार्च 2023 में 395.57 और मार्च 2022 में 349.30 हो गया।
RBI ने जारी किया स्टेटमेंट
स्टेटमेंट जारी करते हुए आरबीआई ने कहा है कि (RBI-DPI) इंडेक्स में हुई ये बढ़त देश भर के विभिन्न इंफ्रास्ट्रक्चर और पेमेंट परफॉर्मेंस की ग्रोथ को दिखाता है। 2018 में डिजिटलाइजेशन के आकड़ों को गिनने के लिए इस इंडेक्स को बनाया गया था। देश डिजिटल पेमेंट के मामले में दिन पर दिन नए आयामों को छू रहा है। दुनिया के अन्य देशों के मुकाबले भारत बहुत तेजी के साथ ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के क्षेत्र में बढ़ रहा है।
Also Read: Google Meet पर कैसे करें वीडियो लॉक
ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के ग्रोथ को दिखाता है इंडेक्स
आरबीआई ने डिजिटल भुगतान सूचकांक पेश किया, जिसमें पांच व्यापक पैरामीटर शामिल हैं। वे विभिन्न अवधि में देश में डिजिटल भुगतान की गहराई और पैठ को मापने में सक्षम बनाते हैं। यह सूचकांक अपने इंडेक्स में किस तरह के ऑनलाइन पेमेंट किए जा रहें हैं या किस तरह के पेमेंट की ओर लोग बढ़ रहे हैं, इन सब का हिसाब रखता है। इसकी मदद से देश भर में अलग-अलग समय पर किस तरह के डिजिटल पेमेंट का प्रसार हो रहा है, उसकी प्रगति का पता चलता है। इंडेक्स (RBI-DPI) को साल में दो बार पब्लिश किया जाता है। यह हर छह महीने के अंतराल पर देखा जाता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS