दीवाना बनाने आ रहे हैं Realme के ये दो दमदार 5G स्मार्टफोन, लीक हुईं जानकारी और लॉन्चिंग की डेट

स्मार्टफोन की नामी कंपनी रियलीमी (Realme Smartphone) अपने नए 5 फोन को जल्द पेश करने की तैयारी में है। उम्मीद है कि रियलमी अपना 9 प्रो 5जी सीरीज को लॉन्च कर सकता है। आधिकारिक तौर पर कंपनी ने अपने वेबसाइट पर Realme 9 Pro 5G Series के दो स्मार्टफोन 9 प्रो (Realme 9 Pro) और 9 प्रो+ (Realme 9 Pro+) के टीज को पेश किया है। हालांकि, इन दोनों स्मार्टफोन की लॉन्चिंग को लेकर कुछ कहा नहीं जा सकता है। वहीं, इनके फीचर्स और खासियत की जानकारी पहले से ही लीक हो गई है, आइए आपको इनके बारे में बताते हैं...
ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर की गई है जिसके अनुसार यूरोप बाजार में 15 फरवरी को रियलमी 9 प्रो 5जी को लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, कंपनी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। भारत में इस सीरीज की लॉन्च को लेकर अभी तक कोई जानकारी नहीं है।
रियलमी की ओर से फीचर की जानकारी
कंपनी की ओर Realme 9 Pro 5G Series को लेकर जो जानकारी दी गई है वो उसका प्रोसेसर है। इसे लेकर कंपनी ने कंफर्म किया है कि वो MediaTek Dimension 920 processor के साथा रियलमी9 प्रो+ 5जी को पेश करेगी। हलांकि, फीचर्स की जानकारी अभी तक कंपनी की ओर से नहीं दी गई है इसे लेकर लीक जानकारी सामने आई है।
Realme 9 Pro 5G Series के लीक हुए फीचर्स
Realme 9 Pro+ और Realme 9 Pro के फीचर्स की जानकारियां लीक हुई है। इसके अनुसार इन फोन्स का डिजाइन रियलमी 9आई या रियलमी जीटी 2 प्रो के डिजाइन की तरह है। वहीं, Realme 9 Pro का प्रोसेसर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 695 हो सकता है। इसमें 6.95-इंच के ओएलईडी डिस्प्ले हो सकता है। इसमें 5 हजार mAh बैटरी हो सकती है। ये फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होगा। इसमें 64MP का मेन सेन्सर का ट्रिपल रीयर कैमरा सेटअप है। उम्मीद की जा रही है कि इसके फीचर्स और कीमत की जानकारी जल्द आधिकारिक तौर पर दी जा सकती है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS