Redmi Note 11 Series के ये धांसू स्मार्टफोन जल्द होने वाले हैं लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स...

Redmi Note 11 Series के ये धांसू स्मार्टफोन जल्द होने वाले हैं लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स...
X
Redmi Note 11 Series: इस सीरीज में दो स्मार्टफोन को पेश किया जाएगा। इनमें रेडमी नोट 11 (Redmi Note 11) और रेडमी नोट 11एस (Redmi Note 11S) शामिल हैं।

फरवरी, 2022 में कई स्मार्टफोन मार्केट में पेश किए जाएंगे। इनमें रेडमी कंपनी के भी फोन लॉन्च होने के लिए तैयार है। चीनी फोन कंपनी रेडमी अपने नोट 11 सीरज को 9 फरवरी के दिन लॉन्च करने वाली है। इस सीरीज में दो स्मार्टफोन को पेश किया जाएगा। इनमें रेडमी नोट 11 (Redmi Note 11) और रेडमी नोट 11एस (Redmi Note 11S) शामिल हैं। आइए आपको Redmi Note 11 Series के स्मार्टफोन लॉन्च होने से पहले ही इनकी कीमत और फीचर्स के बारे में बताते हैं...

Redmi Note 11 Series Price

रेडमी नोट 11 सीरीज की कीमत को लेकर अभी तक कंपनी की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि इसकी कीमत को लेकर जानकारी लीक हुई है। जिसके अनुसार Redmi Note 11 की कीमत 14,999 रुपये के करीब हो सकती है। वहीं, Redmi Note 11S की कीमत करीब 17,499 रुपये हो सकती है।

Redmi Note 11 Features

Redmi Note 11 के खासियत की अगर बात करें तो इसमें ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 680 चिपसेट होगा। इस स्मार्टफोन में 6.43 इंच का एमोलेड डिस्प्ले है। इसमें 6GB रैम और 128GB का इंटरनल स्टोरेज होगा। इसमें फास्ट चार्जिंग स्पोर्टर 5 हजार एमएएच की बैटरी होगी। इसमें सेल्फी कैमरा 13MP का है। इसके अलावा बैक कैमरा 4 लेंस के साथ आएगा। इसमें प्राइमरी 50MP, अल्ट्रा-वाइड सेन्सर 8MP, मैक्रो लेंस 2MP और डेप्थ सेन्सर 2MP का होगा।

Redmi Note 11S Features

Redmi Note 11S भी 6.43 इंच के डिस्प्ले में होगा। ये फोन मीडियाटेक हेलिओ G96 चिपसेट पर काम करेगा। इसमें 8GB रैम और 128GB स्टोरेज होगा। ये भी 4 लेंस बैक कैमरे में होगा, जिसमें प्राइमरी सेंसर 108MP, 8MP का अल्ट्रा-वाइड सेन्सर, 2-2 MP का मैक्रो और डेप्थ लेंस होगा। जबकि, इसके फ्रंट कैमरे में 16MP का सेंसर होगा। इसमें 5 हजार mAh की बैटरी होगी। फिलहाल रेडमी नोट 11 सीरीज के ये दोनों स्मार्टफोन 9 फरवरी को लॉन्च हो सकते हैं। इसी दिन इनके बारे में और जानकारी सामने आ सकती है।

Tags

Next Story