थाम लें अपनी धड़कने! धमाल मचाने आ गया है Redmi का ये धांसू कैमरे वाला स्मार्टफोन, जानिए कीमत और खासियत

थाम लें अपनी धड़कने! धमाल मचाने आ गया है Redmi का ये धांसू कैमरे वाला स्मार्टफोन, जानिए कीमत और खासियत
X
Redmi Note 11E Pro: रेडमी नोट 11 प्रो 5G की तरह रेडमी नोट 11ई प्रो के फीचर्स और डिजाइन है। आइए आपको इसकी खासियत और कीमत बताते हैं...

टेक दुनिया में रेडमी (Redmi) के कई स्मार्टफोन मौजूद हैं जिन्हें लोगों द्वारा काफी पसंद किया जाता है। कंपनी अपने यूजर्स की मांग को देखते हुए तरह-तरह के फीचर्स के साथ नया स्मार्टफोन पेश करती रहती है। शाओमी (Xiaomi) समर्थित रेडमी ने एक नया स्मार्टफोन चीन के घरेलू बाजार में उतार दिया है। कंपनी ने रेडमी नोट 11ई प्रो (Redmi Note 11E Pro) को लॉन्च कर दिया है। इसका डिजाइन और फीचर्स यूजर्स अपनी ओर आकर्षित कर सकता है। आइए आपको Redmi Note 11E Pro के फीचर्स और कीमत के बारे में बताते हैं...

Redmi Note 11E Pro Specifications

Redmi Note 11E Pro में 6.67-इंच, 2400 x 1600 पिक्सल स्क्रीन रेजोल्यूशन का फुल एचडी + AMOLED डिस्प्ले है, जो कि 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। ये स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 चिपसेट से चलाया जाएगा। इसमें 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज है।

Redmi Note 11E Pro Camera

बात करें अगर Redmi Note 11E Pro के कैमरे की तो इसके बैक में तीन कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। जबकि सेकेंडरी 8 मेगापिक्सल और तीसरा 2 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है। इसका फ्रंट कैमरा 16-मेगापिक्सल के साथ है।

Redmi Note 11E Pro Price & Battery

रेडमी ने इस फोन को तीन काला, नीला और सफेट कलर वेरिएंट में में पेश किया है। चीनी बाजार में इसकी कीमत 1,699 युआन (लगभग 20 हजार रुपये) है। फिलहाल इसका 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल ही लॉन्च हुआ है। बात करे बैटरी की तो इसमें 5,000mAh की बैटरी है। ये 67W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Redmi Note 11E Pro Features

रेडमी नोट 11 प्रो 5G (Redmi Note 11 Pro) की तरह Redmi Note 11E Pro के फीचर्स और डिजाइन है। इसमें लॉक, यूएसबी कनेक्टर, ब्लूटूथ जैसे फीचर्स हैं। Redmi Note 11 Pro को ग्लोबली बाजार में लॉन्च किया गया है जबकि, Redmi Note 11E Pro को फिलहाल चीन में पेश किया गया है। इसे भारतीय बाजार में कब तक और कितनी कीमत में लॉन्च किया जा सकता है इसे लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

Tags

Next Story