दुनिया के टॉप 10 अमीरों में शामिल हुए मुकेश अंबानी, इतने अरब हुई पूंजी

दुनिया के टॉप 10 अमीरों में शामिल हुए मुकेश अंबानी, इतने अरब हुई पूंजी
X
सोशल नेटवर्किग साइट फेसबुक के मालिक मार्क जुकरबर्ग से लेकर दुनिया के कई उद्योगपतियों के नाम हैं शामिल

जहां दुनियाभर के देश से लेकर कारोबार और अर्थव्यवस्था कोरोना की चपेट में आ गये हैं। वहीं अब भारत के उद्योगपति मुकेश अंबानी दुनिया के 10 सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में शामिल हो गये हैं। उनकी कंपनी के डिजिटल विंग यानी Jio Platforms में आए ताजा वैश्विक निवेश एवं कंपनी के शेयर के भाव के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंचने के कारण मुकेश अंबानी की संपत्ति में बहुत तेजी से इजाफा हुआ है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी Forbes की अरबपतियों की रियल टाइम लिस्ट में 9वें नंबर पर हैं। इतना ही नहीं Bloomberg Billionaires Index में भी अंबानी का स्थाना नौवां ही है। इतना ही नहीं इन दिनों उनका शेयर भी तेजी से बढा है। मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति अब करीब साढ़े 64 अरब डॉलर पहुंच गई।

फोर्ब्स द्वारा जारी की गई लिस्ट में 10 धनकुबेरों की लिस्ट में भारत के रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी का नंबर भी आ गया है। इस लिस्ट में अमेजन के प्रमुख जेफ बेजोस पहले स्थान पर है। उनके पास करीब 160 अरब डॉलर की संपत्ति है। इसके बाद माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स का दूसरा स्थान है। वहीं तीसरे स्थान पर फ्रांस के बर्नार्ड अर्नाल्ट और उनका परिवार शामिल है। उनके पास 103.2 अरब डॉलर की संपत्ति है। वहीं टॉप टेन की लिस्ट मुकेश अंबानी 9वें स्थान पर हैं। उनकी कुल संपत्ति करीब साढे 64 अरब डॉलर पहुंच गई है।

फोर्ब्स की इस लिस्ट में सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक के मार्क जुकरबर्ग भी चौथे स्थान पर है। उनके पास करीब 87.9 अरब डॉलर की संपत्ति है। उनके अलावा इस लिस्ट में वारेन बफेट 5वें और स्थान पर हैं। उनकी कुल संपत्ति 71.4 अरब डॉलर आंकी गई है। इतना ही नहीं फोर्ब्स की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, मुकेश अंबानी भारत की सबसे अधिक मूल्यवान कंपनी का नेतृत्व करते हैं।

Tags

Next Story