Repo Rate Hike: अब लोन लेना भी होगा महंगा! RBI ने किया इतना प्रतिशत इजाफा, शेयर बाजार को बड़ा घाटा

Repo Rate Hike: अब लोन लेना भी होगा महंगा! RBI ने किया इतना प्रतिशत इजाफा, शेयर बाजार को बड़ा घाटा
X
RBI के गवर्नर शक्तिकांत दास ने रेपो रेट को बढ़ा दिया है। इसका असर सेंसेक्स पर खास नजर आया है। वहीं, होम लोन, वाहन लोन या अन्य तरह के लोन पर भी इसका बहुत ज्यादा प्रभाव पड़ने वाला है।

देश में महंगाई चरम पर है। जहां पहले से ही पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों (Petrol Diesel Price Hike) ने आम जानता की जेब पर असर कर रखा है। वहीं, अब भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) द्वारा महंगी को एक कदम और बढ़ा दिया गया है। सरकारी बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास (RBI Governor Shaktikanta Das) ने रेपो रेट को बढ़ा (Repo Rate Hike) दिया है। इसे बढ़ाने का फैसला रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की मौद्रिक नीति समिति (MPC) ने 2 मई से 4 मई के बीच चल रही ऑफ-साइकिल मीटिंग में लिया है।

बता दें कि रेपो रेट के बढ़ते ही सेंसेक्स (Sensex) में भारी गिरावट देखी गई है। ऐसे में शेयर मार्केट (Share Market) हलचल मच गई है। वहीं, दूसरी ओर लोन (Loan EMI) ले रहे ग्राहकों की भी समस्याएं बढ़ गई हैं। रेपो रेट (Repo Rate) के बढ़ने पर लोन दर महंगे होने की संभावना जताई जा रही है।

वैश्विक विकास का आकलन की बैठक

बैठक के दौरान रेपो दर को 40 बीपीएस तक बढ़ते हुए 4.40 फीसदी कर दिया गया है। ऐसे में संसेक्स पर भारी असर नजर आया और इसमें गिरावट देखने को मिली है। मीडिया को संबोधित करते हुए भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने बताया कि MPC द्वारा ब्याज दर को 4.40 प्रतिशत कर दिया गया है, जिसमें 40 बीपीएस बढ़ाया गया है। इस बैठक को वैश्विक विकास का आकलन करने के लिया किया गया है।

महंगाई पर कही ये बात

शक्तिकांत दास ने ये भी कहा कि महंगाई दर लक्ष्य की सीमा 6% से अधिक ऊपर है। इसके ऊंचे रहने की संभावना अप्रैल माह में भी रही है। जबकि, मार्च में 6.9 फीसदी खुदरा मुद्रास्फीति रहा। अगस्त, 2018 के बाद रिजर्व बैंक द्वरा पहली बार दरों में बढ़ोतरी की गई है।

रेपो रेट क्या होता है?

RBI द्वारा जिस रेट पर कमर्शियल बैंक और अन्य बैंकों को लोन दिया जाता है वो रेपो रेट कहलाता है। रेपो रेट के बढ़ने और घटने दोनों से लोन पर असर पड़ता है। अगर रेपो रेट में गिरावट आती है तो बैंक से मिलने वाला लोन सस्ता होता है। जबकि, रेपो रेट के बढ़ने पर लोन भी महंगा हो जाता है। इन लोन में होम लोन, व्हीकल लो आदि शामिल होते है।

रिवर्स रेपो रेट क्या है?

बैंकों द्वारा जिस रकम को आरबीआई के पास रख दिया जाता है और उस पर उन्हें ब्याज मिलता है वो रिवर्स रेपो रेट कहलता है।


Tags

Next Story