Rules Change Jan 2023: 1 जनवरी से होंगे ये 7 बदलाव, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

New rules from 1st January 2023: बस कुछ ही दिन के बाद साल 2022 को अलविदा कहकर, हम नए साल (Rule new year 2023) में प्रवेश करने जा रहे हैं। नए साल और नए महीने की शुरुआत होने पर कई नए नियम और बदलाव भी होंगे। नियमों में कई बदलाव (changes from 1 January 2023) होने से आपकी रोजमर्रा की जिंदगी में इनका सीधा प्रभाव पडे़गा। ऐसे में आपको होने वाले इन बदलावों को जानना बेहद जरूरी है। आइए आज की खबर में हम आपको 1 जनवरी से लागू होने वाले नियमों (rules from January 2023) के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।
LPG सिलेंडर के दाम
नए महीने की पहली तारीख या शुरुआती दिनों में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बदलाव देखने को मिलता है। 1 जनवरी के दिन घरेलू और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के नए रेट जारी हो सकते हैं। बीते महीनों में कमर्शियल सिलेंडर के रेट घटे थे, हालांकि घरेलू सिलेंडर के दाम लंबे समय से स्थिर हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो नए साल के शुरुआत में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत बदल सकते हैं।
सीएनजी और पीएनजी की कीमत
पेट्रोलियम कंपनियां महीने की पहले तारीख को सीएनजी और पीएनजी के नए रेट जारी करती हैं। बीते महीने मुंबई व दिल्ली एनसीआर में सीएनजी और पीएनजी के दाम बढ़े थे। ऐसे में उम्मीद है कि 1 जनवरी के दिन फिर से सीएनजी-पीएनजी की कीमतों में बदलाव होगा।
जीएसटी ई-इन्वॉयसिंग का नियम
1 जनवरी 2023 से जीएसटी के नियम में भी बदलाव होने जा रहा है। सरकार ने ई-इन्वॉयसिंग या इलेक्ट्रॉनिक बिल की सीमा को 20 करोड़ से घटाकर 5 करोड़ करने का फैसला लिया है। अब जिन भी कारोबारियों का टर्नओवर 5 करोड़ से अधिक होगा, उनको ई-इन्वॉयसिंग जेनरेट करना जरूरी होगा। यह नियम 2023 से लागू होने जा रहा है।
बैंक लॉकर से जुड़ा नियम
भारतीय रिजर्व बैंक 1 जनवरी 2023 से बैंक लॉकर के नियमों में भी बदलाव करने जा रहा है। RBI ने 1 जनवरी 2023 से अपने ग्राहकों को बैंक लॉकर एग्रीमेंट जारी करने के लिए कहा है। नियम के आने के बाद ग्राहकों के लॉकर को लेकर बैंकों की जिम्मेदारी बढ़ जाएगी। किसी भी प्रकार के नुकसान के लिए बैंक जिम्मेदार होगा। मौजूदा लॉकर ग्राहकों पर भी यह नियम लागू होगा।
गाड़ियों की कीमत में होगा इजाफा
नए साल से भारतीय बाजार की ऑटो कंपनियां अपनी गाड़ियों की कीमतों में इजाफा करने जा रही हैं। Maruti Suzuki, MG Motors, Hyundai, Reno से लेकर Audi और Mercedese समेत कई कंपनियों ने प्राइज बढ़ाने का ऐलान भी कर दिया है।
क्रेडिट कार्ड के नियम
एचडीएफसी बैंक 1 जनवरी से अपने क्रेडिट कार्ड (HDFC Bank Credit Card) के नियमों में बदलाव करने जा रहा है। बैंक ने अपने क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड प्वाइंट्स (Reward Points) और फीस में कुछ चेंज करेगी। ऐसे में आप 31 दिसंबर 2022 से पहले अपने रिवॉर्ड प्वाइंट्स का भुगतान कर लें तो बेहतर होगा।
फोन कंपनियों के लिए नियम
मोबाइल फोन एक्सपोर्ट-इंपोर्ट और मैन्युफैक्चर कंपनियों के लिए नियम लागू होने वाला है। इन सभी कंपनियों को आईएमईआई (IMEI) नंबर रजिस्ट्रेशन करना जरूरी होगा। अगर कोई शख्स विदेश से फोन खरीदकर भारत लाता है तो उसे भी IMEI रजिस्ट्रेशन करना होगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS