सैमसंग Galaxy Z Fold 5 और Galaxy Z Flip 5 होंगे लॉन्च, ऑनलाइन मिलेंगे एक्सक्लूसिव मॉडल

आने वाले कुछ दिनों में Samsung Galaxy Z Fold 5 और Samsung Galaxy Z Flip 5 स्मार्टफोन लॉन्च होने वाले हैं। लॉन्च से पहले कई तरह की बातें सामने आईं, जो बताती हैं कि स्मार्टफोन में क्या पेश किया जाएगा। आपको बता दें कि सैममोबाइल की एक ताजा रिपोर्ट बताती है कि सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 5 को तीन एक्सक्लूसिव रंगों में पेश किया जाएगा।
एक टिपस्टर बुलिगा डेविड क्रिस्टियन के अनुसार, Z फोल्ड 5 तीन रंगों - क्रीम, डायमंड और फैंटम ब्लैक और तीन एक्सक्लूसिव रंगों ब्लू, कोरल और प्लेटिनम में पेश किया जाएगा। Samsung Galaxy Z Flip 5 को आठ रंगों ब्लू, क्रीम, कोरल, डायमंड, ग्रेफाइट, मिस्टी ग्रीन, प्लेटिनम और येलो में लॉन्च करने की उम्मीद है। वहीं, ब्लू, प्लेटिनम और येलो वर्जन को एक्सक्लूसिव में आने की संभावना है। इसके अलावा, टेक दिग्गज कंपनी के Galaxy Z Flip 5 का Bespoke वर्जन लाने की भी उम्मीद जताई जा रही है।
इसी टिपस्टर ने आगे बताया कि गैलेक्सी वॉच 6 तीन रंगों क्रीम, डायमंड और ग्रेफाइट में उपलब्ध होगी। वहीं, दूसरी ओर वॉच 6 क्लासिक दो रंगों - ब्लैक और प्लेटिनम या सिल्वर कलर में बाजार में आएगी। आने वाले Galaxy tab S9 दो कलरों क्रीम और ग्रेफाइट में आने की उम्मीद है।
जून महीने की शुरुआत में, कंपनी द्वारा यह घोषणा की गई थी कि वह जुलाई के अंत में सियोल में गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में अपनी नेक्स्ट जेनरेशन के फोल्डेबल डिवाइस का अनावरण करेगी।
Also Read: Jimny vs Thar: दोनों में कड़ी टक्कर, जानें कौन सी है माइलेज में बेहतर
Samsung Galaxy Z Fold 5 में क्या होगा नया
Samsung Galaxy Z Fold 5 के सबसे बड़े बदलावों में से एक फिर से डिज़ाइन किए गया हिंज होने की उम्मीद है, जो डिवाइस की मोटाई को कम करेगा। इसके अन्य सुधारों की बात करें, तो एक नया OLED स्क्रीन, एक स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 SoC और एक बेहतर अंडर-डिस्प्ले सेल्फी कैमरा शामिल है। हालांकि, Z फोल्ड 5 के जेब पर थोड़ा भारी जरूर पड़ेगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS