साल 2022 में पेश हो सकते हैं ये 4 स्मार्टफोन, फीचर्स और लुक दोनों में हो सकते हैं बेहतरीन

साल 2022 में पेश हो सकते हैं ये 4 स्मार्टफोन, फीचर्स और लुक दोनों में हो सकते हैं बेहतरीन
X
New Smartphone Launch 2022: नए साल यानि 2022 में सैमसंग, रेडमी, शाओमी, वनप्लस और मोटोरोला समेत कई अन्य ब्रांड के स्मार्टफोन लॉन्च हो सकते हैं, आइए इनमें से कुछ के बारे में बताते हैं...

टेक की दुनिया में कई नामी कंपनी साल 2022 में एक से बढ़कर एक फीचर्स के साथ स्मार्टफोन पेश करने वाली हैं। इनमें सैमसंग (Samsung), रेडमी (Redmi), शाओमी (Xiaomi), वनप्लस (Oneplus) और मोटोरोला (Motorola) समेत कई अन्य ब्रांड शामिल हैं। इन कंपनियों के कई अच्छे स्पेसिफिकेशन और फीचर्स के साथ स्मार्टफोन पेश होंगे। जिनमें से कुछ की जानकारियां थोड़ी-बहुत लीक भी हो चुकी हैं। आइए आपको उन 4 स्मार्टफोन के बारे में बताते हैं जो साल 2022 में दस्तक दे सकते हैं...

सैमसंग (Samsung New Smartphone)

सबसे पहले बात करें सैमसंग की ये कंपनी अपना नया स्मार्टफोन गैलेक्सी एस22 (Samsung Galaxy S22) अगले साल यानि 2022 में पेश कर सकती है। इसे दो वैरिएंट प्लस और अल्ट्रा के साथ लाया जा सकता है। डिस्प्ले की बात करें तो एमोलेड और 1800nits ब्राइटनेस समेत 120hz रिफ्रेश रेट हो सकता है। संभवाना है कि इसके अल्ट्रा वैरिएंट में एस पेन का सपोर्ट होगा। इसमें क्वाड रियर कैमरा हो सकता है।

वनप्लस (Oneplus New Smartphone)

वनप्लस अपने 10 सीरीज को पेश कर सकता है। ये इसके अन्य फोन की तुलना में काफी बेहतर हो सकता है। संभावना है कि इसमें Snapdragon 8 Gen 1 चिपसेट का यूज किया जाएगा। इसमें कई अच्छे फीचर्स मौजूद हो सकते हैं। स्पेसिफिकेशन के मामले में भी ये फोन काफी अच्छा हो सकता है। बता दें कि अभी भारतीय बाजार में वनप्लस 9आरटी भी पेश नहीं हुआ है जिसका इंतजार जारी है।

शाओमी (Xiaomi New Smartphone)

शाओमी कंपनी के एमआई सीरीज का हिस्सा शाओमी 12 (Xiaomi 12) साल 2022 में पेश किया जा सकता है। जो कई बेहतरीन फीचर्स के साथ पेश होगा। कंपनी इससे पहले एमआई10 (Mi10) और 11 (Mi11) को लॉन्च कर चुकी है। अल्ट्रा वर्जन के साथ एमआई11 को पेश किया गया था, इसमें 100 वाट का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है। साथ ही ये स्मार्टफोन डुअल डिस्प्ले के साथ आता है।

मोटोरोला (Motorola New Smartphone)

साल 2022 में मोटोरोला अपना एड्ज 30 अल्ट्रा (Motorola Edge 30 Ultra introduced) पेश कर सकता है। ये एक पावरफुल स्मार्टफोन होगा, जो अपने सीरीज में टॉप हो सकता है। इसमें 5 होल कैमरा सेटअप है। जबकि पीछे का कैमरा ट्रिपल सेटअप के साथ आ सकता है। इसमें स्नैपड्रैगन 8 जनरेशन 1 चिपसेट का यूज किया गया है। संभावना है कि ये स्मार्टफोन 6.6 इंच डिस्प्ले के साथ आएगा और 5 हजार एमएएच बैटरी हो सकती है।

Tags

Next Story