Saral Portal Haryana: अब एक ही पोर्टल पर पाएं हरियाणा की सभी योजनाओं की जानकारी, जानें डिटेल्स

Saral Portal Haryana: अब एक ही पोर्टल पर पाएं हरियाणा की सभी योजनाओं की जानकारी, जानें डिटेल्स
X
हरियाणा सरकार ने अपने राज्य के लोगों को विशेष सुविधाएं देने का फैसला किया है। सरल हरियाणा पोर्टल जो एक आधिकारिक वेबसाइट है।

Saral Portal Haryana Apply Online: हरियाणा सरकार ने अपने राज्य के लोगों को विशेष सुविधाएं देने का फैसला किया है। सरल हरियाणा पोर्टल जो एक आधिकारिक वेबसाइट है। इसका सबसे बड़ा मकसद लोगों को घर बैठे सुविधा मुहैया कराना है, ताकि कोई भी व्यक्ति अपने सरकारी दस्तावेज बनवाने से लेकर किसी भी योजना का लाभ आसानी से उठा सके।

जैसा कि आप सभी जानते हैं कि भारत अब धीरे-धीरे डिजिटलीकरण को बढ़ावा दे रहा है। अब आदमी को घर बैठे सारी सुविधाएं मिल रही हैं। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से बताएंगे कि कैसे आप सरल पोर्टल हरियाणा में लॉग इन करके रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

सरल पोर्टल हरियाणा लॉगिन और पंजीकरण

हर राज्य की सरकार अब डिजिटलीकरण को बढ़ावा देने के लिए सभी चीजों को एक ही पोर्टल पर व्यवस्थित कर रही हैं ताकि आम नागरिक को किसी तरह की दिक्कत न हो। हरियाणा राज्य सरकार द्वारा सरल पोर्टल हरियाणा पोर्टल में 542 से अधिक सेवाओं को जोड़ा गया है, जो भी सेवाएं सरकार द्वारा पोर्टल में रखी गई हैं।

आवश्यक दस्तावेज

सरल पोर्टल पर उपलब्ध सेवाओं का लाभ लेने के लिए लाभार्थियों को कुछ दस्तावेजों की भी आवश्यकता होती है, जो कि नीचे दी गई है।

आधार कार्ड

मूल निवास प्रमाण पत्र

आयु प्रमाण पत्र

जाति प्रमाण पत्र

आय प्रमाण पत्र

राशन पत्रिका

मोबाइल नंबर

पासपोर्ट साइज फोटो

सरल पोर्टल हरियाणा ऑनलाइन पंजीकरण कैसे करें?

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को सरल पोर्टल पर जाना चाहिए।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक होम पेज खुलेगा
  • इसके बाद न्यू यूजर रजिस्ट्रेशन पर Click करें।
  • जैसे ही आप न्यू यूजर रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करेंगे, तो आप नए पेज पर पहुंच जाएंगे, आपकी स्क्रीन पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।
  • आपको इस फॉर्म में अपना पूरा नाम, मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी, पासवर्ड, राज्य का नाम दर्ज करना होगा, उसके बाद आपको नीचे एक कैप्चा कोड दिया जाएगा, आपको कैप्चा कोड भरना होगा और वैलिडेट पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको वापस होम पेज पर लॉग इन करना होगा। लॉगिन करने के लिए आपको यूजर आईडी और पासवर्ड, कैप्चा कोड दर्ज करना होगा, इसके बाद आप सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • ऐसा करते ही आपका लॉगिन और रजिस्ट्रेशन दोनों सफलतापूर्वक हो जाएगा।
  • अब आप जिस भी सेवा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उस सेक्शन में जाकर आवेदन कर सकते हैं।

पोर्टल पर उपलब्ध सेवाएं

इस पोर्टल पर लॉग इन करके आप पेंशन, योजनाओं, सेवाओं के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे, हम आपको यहां सेवाओं की सूची बता रहे हैं –

आय प्रमाण पत्र

जाति प्रमाण पत्र

मैरिज सर्टिफिकेट

राशन कार्ड

वृद्धावस्था सम्मान भत्ता

नया बिजली कनेक्शन

मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना

लाडली आपकी बेटी हमारी बेटी

Tags

Next Story