SBI Customers Alert! 7 घंटों के लिए इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे भारतीय स्टेट बैंक का ये पोर्टल, जानिए क्यों?

देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक (Country Largest Public Sector Bank) भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India) अपने ग्राहकों का खास ध्यान रखता है। अपने ग्राहकों कई ऑफर और सुविधाएं भी बैंक द्वारा दी जाती है। इसके अलावा किसी समस्या होने पर बैंक अपने ग्राहकों (SBI Customers Alert) पहले ही सूचित कर देता है, जिससे उन्हें बाद समस्या न हो। वहीं, एक बार भी बैंक (SBI) द्वारा अपने ग्राहकों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। अगर आप भी एसबीआई के कस्टमर (SBI Customers) है तो ये खबर आपके लिए बेहद काम की हो सकती है।
26 फरवरी की रात से बंद ये सुविधा
दरअसल, एसबीआई ने 25 फरवरी, शुक्रवार रात को ही अपने ग्राहकों को सूचना दे दी थी। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने आधिकारिक ट्वीटर अकाउंट से कस्टमर को सूचित कर दिया था कि 26 फरवरी के रात 11 बजे से अगले दिन 27 फरवरी की सुबह 6 बजे तक उनके द्वारा दी जा रही है कुछ सुविधा प्रदान नहीं की जाएंगी।
ये पोर्टल रहेगा 27 फरवरी सुबह 6 बजे तक बंद
ट्वीट के अनुसार एसबीआई का पोर्टल https://crcf.sbi.co.in 26 फरवरी के रात से 27 फरवरी की सुबह 6 बजे तक बंद रहेगा। इस पोर्टल के जरिए ग्राहकों द्वारा शिकायत या इन्कवायरी या फिर रिक्वेस्ट आदि सुविधा को यूज किया जाता है। बैंक ने बताया कि इस पोर्टल पर निर्धारित मेंटिनेंस एक्टिविटी का काम चल रहा है, जिस कारण ये साइट 26 फरवरी रात 11 बजे से 27 फरवरी सुबह 6 बजे बंद रहेगी।
यूजर्स यहां कर सकते हैं शिकायत
भारतीय स्टेट बैंक में इसके साथ ही अपने ग्राहकों को शिकायत या इन्कवायरी या फिर रिक्वेस्ट आदि के लिए दूसरी व्यवस्था भी दी गई है। इसके लिए यूजर्स 1800112211/ 18001234/ 18002100 टोल फ्री नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। ये एक रजिस्ट्रेशन और अनाधिकृत ट्रांजेक्शंस के लिए रिपोर्ट टोल फ्री नंबर है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS