Second Hand Cars : एक लाख रुपये से भी कम कीमत पर घर लाएं CNG फिटिड Maruti Suzuki की ये शानदार कार, अब तक की है बेस्ट डील

नई दिल्ली। देश में इन दिनों कोरोना वायरस का प्रकोप थम गया है मगर संक्रमण का खतरा अभी भी बना हुआ है। ऐसे में लोग भीड़भाड़ से बचने के लिए अपने निजी वाहन का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब हर कोई तो नई गाड़ी अफोर्ड नहीं कर सकते। इस स्थिति को देखते हुए सैकंड हैंड कार्स की डिमांड बहुत तेजी से बढ़ रही है। अगर आप भी सैकेंड हैंड कार ढूंड रहे हैं तो हम आपकी इस परेशानी को दूर कर देते हैं। फिलहाल देश में जो कम कीमत पर बढ़िया माइलेज (Mileage) देने वाली कारें उपलब्ध हैं, उनमें Maruti Alto भी शामिल है। Alto की शुरुआती कीमत 3 लाख रुपये के करीब है। वहीं इसका टॉप मॉडल आपको 4.70 लाख रुपये में मिलेगा। मगर यदि आपका बजट बेस मॉडल (3 लाख रुपये) खरीदने का भी न हो तो आप लोन लेकर काम चला सकते हैं। मगर यदि आप लोन लेना न चाहें तो एक और रास्ता है। आप इस कार का पुराना मॉडल खरीद सकते हैं। इस समय Maruti Alto का पुराना मॉडल बिक्री के लिए रखा गया है। आगे जानिए इस कार का Second hand model कहां बिक रहा है।
दिल्ली में रजिस्टर्ड है कार
कार्स 24 सेकंड हैंड कार (Second hand cars on cars 24) खरीदने के लिए एक बढ़िया प्लेटफॉर्म है। इसी प्लेटफॉर्म पर आपको Maruti Alto का पुराना लाख रुपये से भी कम कीमत पर Maruti Alto का सेकंड हैंड मॉडल घर ला सकते हैं। Cars 24 पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक Alto का जो मॉडल बिक रहा है वो अक्टूबर 2008 का है। ये मॉडल अब तक 98 हजार km से अधिक चला है। कार दिल्ली में Registered है। mileage की बात करें Alto एक लीटर पेट्रोल में 22.05 km तक चल सकती है। वहीं इसका CNG मॉडल एक किलो गैस में 31.59 km तक चल सकता है।
EMI का भी ऑप्शन
यदि आप Cars 24 से पुरानी कार खरीदें तो आपको तीन बड़े फायदे मिल जाएंगे। इनमें पहला है लोन। आप यहां से कार लोन पर ले सकते हैं, जिसके लिए आपको महीने की EMI पर खरीद सकते हैं। आपको 60 महीने तक के लिए Loan मिल सकता है। आपकी महीने की EMI 2244 रुपये होगी। यदि आप यहां से कार खरीदते हैं तो आपको 7 दिन की money back guarranty मिलेगी। इसका मतलब है कि अगर आपको कार पसंद न आए तो आप उसे वापिस कर पूरा पैसा ले सकते हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS