Car Offer: 2 लाख में घर लाएं कार, फटाफट यहां चेक करें इन 5 कारों की लिस्ट

Second Hand Car: अपनी खुद की कार (car) खरीदने का सपना हर कोई देखता है। खुद की कार में घूमने का अनुभव शानदार होता ही है। अगर आप भी कम बजट में कार (low budget car) खरीदने की सोच रहे हैं तो आप बिल्कुल सही जगह आए हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे कारों की जानकारी देने जा रहे हैं, जिसके बाद बेहद ही कम बजट में आपका कार खरीदने का सपना पूरा हो पाएगा।
मारुति सुजुकी ट्रू वैल्यू की वेबसाइट भारत में सेकंड हैंड कारों को बेचने वाली सबसे बड़ी वेबसाइट में से एक है। यहां पर आपको मारुति कंपनी की सभी मॉडल की सेकंड हैंड गाड़ियां बहुत कम कीमत में मिल जाएगी। आज इसी वेबसाइट से हम आपके लिए 5 कारों की एक लिस्ट लेकर आए हैं, जिनकी कीमत 2 लाख से भी कम है। जी हां! आपने सही सुना। अब आप मात्र 2 लाख रुपये खर्च करके अपनी कार ले सकते है। आप इन कारों को www.marutisuzukitruevalue.com पर जाकर खरीद सकते हैं।
Alto 800 LXI: यह 2017 मॉडल की कार है। कार में पेट्रोल इंजन लगा हुआ है। यह गाड़ी 1,79,605 किलोमीटर चली हुई है। आपको यह गाड़ी सोलन से लेनी होगी। इसकी कीमत मात्र 1 लाख 90 हजार है।
Alto 800 STD: यह गाड़ी बिक्री के लिए दार्जलिंग में खड़ी है। 2019 की यह Petro इंजन कार है। अभी तक यह गाड़ी l,78,575 किलोमीटर चली हुई है। यह कार आपको 2 लाख रुपये की मिल जाएगी।
Alto K10 VXI: यह पेट्रोल इंजन कार साल 2017 मॉडल की है। अभी तक यह कार 1,16,396 किलोमीटर चल चुकी है। इस गाड़ी को खरीदने के लिए आपको धनबाद जाना होगा। यह गाड़ी आपको मात्र 2 लाख में मिल जाएंगी।
Alto 800 LXI: इस गाड़ी को लेने के लिए आपको गोवा जाना होगा। यह एक पेट्रोल इंजन की 2017 मॉडल कार है। कार 1,02,108 किलोमीटर चली हुई है। यह गाड़ी आपको मात्र 1 लाख और 20 हजार में मिल जाएंगी।
Alto 800 STD: यह पेट्रोल इंजन की 2017 मॉडल कार है। कार केवल 45,020 किलोमीटर चली हुई है। गाड़ी बिक्री के लिए शिमला में खड़ी है। यह कार आपको 1 लाख 75 हजार में मिल जाएगी। गाड़ी में आपको 1 साल की वॉरंटी भी मिलेगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS